{"_id":"6366a6efb1c5361276283326","slug":"pole-stand-for-8-years-people-waiting-for-wire-khalilabad-news-gkp456295252","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ साल पूर्व लगे पोल, तार का अब तक इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ साल पूर्व लगे पोल, तार का अब तक इंतजार
विज्ञापन

- वर्ष 2014 में सौभाग्य योजना के तहत लगाए थे पोल
- प्रधान ने विद्युत निगम के एक्सईएन को पत्र देकर आपूर्ति शुरु कराने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विकास खंड बघौली के ग्राम पंचायत बंजरिया के राजस्व गांव भैंसमथान में आठ साल पूर्व विद्युत निगम ने सौभाग्य योजना के तहत आपूर्ति देने के लिए पोल लगाए। करीब आठ घरों में मीटर भी लगाया और कनेक्शन भी दिया, लेकिन तार खींचना और सप्लाई देना भूल गए। ग्राम प्रधान ने शनिवार को एक्सईएन विद्युत को प्रार्थना पत्र देकर तार खिंचवा कर आपूर्ति शुरु कराए जाने की मांग की।
ग्राम पंचायत बंजरिया के प्रधान प्रमोद दूबे ने बताया कि वर्ष 2014 में राजस्व गांव भैंसमथान में सौभाग्य योजना के तहत विद्युत निगम ने पोल लगाया था। भैंसमथान गांव के पश्चिम पोखरे के पास करीब आठ घरों को विद्युत सप्लाई दिया जाना था। विद्युत निगम ने पोल लगाने के साथ कुछ घरों में मीटर भी लगा दिया। उन लोगों को कनेक्शन भी दे दिया, लेकिन तार नहीं खींचा। आठ साल बाद भी विद्युत निगम ने न तो तार खींचा और न ही बिजली की आपूर्ति शुरु किया। लगाए गए कई पोल धरासाई हो गए। ग्रामीण झिनकान चौरसिया, मंजेश गुप्ता, बरसाती, अलगू गुप्ता ने बताया कि गांव के लोगों के घरों में बिजली जलती है। उनके घरों के बच्चे रोज बिजली नहीं होने की बात कह कर पढ़ाई में बाधा उत्पन्न होने की बात बताते है। इसके लिए कई बार विद्युत निगम के जिम्मेदारों से शिकायत की गई,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रधान प्रमोद दूबे ने एक्सईएन विद्युत को प्रार्थना पत्र देकर तार खींचवाने और आपूर्ति शुरु कराने की मांग की। एक्सईएन दिव्य रंजन ने बताया कि जेई से रिपोर्ट मंगाएगे । वहां जल्द ही तार लगवाए जाने की व्यवस्था कराएंगे।