{"_id":"63e81f9b3b853f69f2075cde","slug":"pledged-to-give-rights-to-pasmanda-muslims-khalilabad-news-c-7-1-50554-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत कबीर नगर: पसमांदा मुसलमानों को हक दिलाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत कबीर नगर: पसमांदा मुसलमानों को हक दिलाने का लिया संकल्प
Sun, 12 Feb 2023 04:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 12 Feb 2023 04:37 AM IST
विज्ञापन
गर पंचायत बखिरा में आयोजित पिछड़ा मुसलमानों को लेकर बैठक करते पसमांदा मुस्लिम महाज के प्रदेश उपा
आबादी के हिसाब से हक नहीं मिलने से विकास हुआ अवरुद्ध : इशहाक अंसारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। नगर पंचायत बखिरा स्थित लेडुआ महुआ में शनिवार को पसमांदा मुसलमानों को उनका हक दिलाने के लिए ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के बैनर तले पिछड़ा मुसलमान जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इसमें पसमांदा मुसलमानों को हक दिलाने का संकल्प लिया गया।
मुख्य वक्ता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य इशहाक अंसारी ने कहा कि पिछड़े मुसलमानों की संख्या समूचे प्रदेश में सर्वाधिक है। इसके बाद भी उन्हें हक नहीं मिल पा रहा है। किसी भी दल ने बुनकर समाज के किसी नुमाइंदे को अब तक राज्यसभा नहीं भेजा है, जबकि बुनकर समाज के पास 12 प्रतिशत वोट है। 20 प्रतिशत मुस्लिमों में 12 प्रतिशत पिछड़े मुस्लिम की आबादी है।
उन्होंने कहा कि पिछड़े मुस्लिमों को उनका हक दिलाने के लिए मिलकर लड़ाई लड़नी होगी। समाज के लोगों को एकजुटता दिखाते हुए समाज की अगुवाई करने वालों को मजबूती देनी होगी, तभी शासन के सामने अपनी बात मजबूती से रखी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि सत्ता में भागीदारी के बिना समाज का विकास नहीं होगा। शासन में भागीदारी से ही पिछड़े मुस्लिम को ताकत मिलेगी।
विज्ञापन
बुनकर नेता रियाजुद्दीन अंसारी ने कहा कि पिछड़ा मुसलमान संख्या में अधिक होने के बावजूद प्रत्येक क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है। इस जागरूकता अभियान के माध्यम से हमें अपनी लड़ाई जारी रखनी होगी, तभी समाज को उसका हक मिलेगा। लल्ला अंसारी ने कहा कि पिछड़ा मुस्लिम अभी तक लोगों की सत्ता में भागीदारी के लिए मतदान करता रहा है, लेकिन अब वह अपने समाज के अगुवा के साथ मिलकर अपनी लड़ाई लड़ेगा। इस दौरान मोहम्मद इकराम, गुल मोहम्मद, जलालुद्दीन, शमीम अंसारी, नईम मंसूरी, आजम अली, हाजी असलम आदि मौजूद रहे।