फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Pledge taken for cleanliness of the lake and protection of birds

Sant Kabir Nagar News: झील की स्वच्छता और पक्षी सुरक्षा का लिया संकल्प

Sat, 01 Nov 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 01 Nov 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Pledge taken for cleanliness of the lake and protection of birds
ब​​खिरा झील के सफाइ के प्रति जागरूक करते लोग-संवाद
मगहर। कबीर फाउंडेशन व बखिरा पक्षी अभयारण्य तथा वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नवंबर माह में शनिवार से बखिरा झील क्षेत्र में 15 दिवसीय पक्षी शिकार उन्मूलन एवं झील सफाई अभियान का शुभारंभ किया गया है।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य झील क्षेत्र में प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, अवैध शिकार पर रोक लगाना तथा स्थानीय समुदाय के सहयोग से बखिरा झील को स्वच्छ एवं जैव विविधता के अनुकूल बनाना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत झील के आसपास के ग्रामों में जनजागरूकता रैलियां, शपथ कार्यक्रम, विद्यालयों में पर्यावरण शिक्षा सत्र तथा स्वयंसेवकों द्वारा झील किनारों की सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबीर सूफी फाउंडेशन के निदेशक डाॅ. अजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि यह पहल न केवल प्रवासी पक्षियों के संरक्षण की दिशा में एक सशक्त कदम है, बल्कि सामुदायिक भागीदारी से झील की पारिस्थितिकी तंत्र को पुनर्जीवित करने का प्रयास भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed