फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Pledge given to keep limited family

Sant Kabir Nagar News: सीमित परिवार रखने के लिए दिलाया गया संकल्प

Fri, 14 Jul 2023 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 14 Jul 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Pledge given to keep limited family
गिरधरपुर के हेल्थ बलनेस सेंटर पर आयोजित सास बहू बेटा सम्मेलन में बहू को सम्मानित करती स्वास्थ्य
- हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर गिरधरपुर पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

-सास, बहू व बेटा सम्मेलन में बताए गए सीमित परिवार के फायदे
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद विकास खंड के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर शुक्रवार को सास, बहू और बेटा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्हें सीमित परिवार के फायदे बताए गए। साथ ही सीमित परिवार रखने के लिए संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर विविध प्रतियोगिताएं हुई। प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

खलीलाबाद ब्लॉक के अधीक्षक डॉ. राधेश्याम यादव व बीसीपीएम महेंद्र त्रिपाठी के निर्देशन में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर आयोजित सम्मेलन में सालभर में चिह्नित नव दंपती को परिवार नियोजन की जानकारी दी गई। कम्युनिटी हेल्थ अधिकारी प्रियंका ने कहा कि छोटा परिवार खुशहाली का आधार है। ऐसे में परिवार को सीमित रखें। उन्होंने गुब्बारे का उदाहरण देकर बताया कि पांच गुब्बारा एक साथ उड़ाए तो पांचों को सहेजने में दिक्कत आती है। इसी प्रकार यदि बच्चे दो से अधिक होंगे तो उनके बेहतर पालन व शिक्षा में समस्या आ सकती है।
विज्ञापन


आशा संगिनी सरोज यादव ने कहा कि परिवार नियोजन के विभिन्न साधन उपलब्ध है। इसमें स्थायी विधि में नसबंदी शामिल है। जबकि माला एन, छाया, अंतरा आदि का साधन प्रयोग किया जा सकता है। इस मौके पर गुब्बारा फुलाने सहित अन्य प्रतियोगिता हुई। इन प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। आशा कार्यकर्ता और एएनएम ने परिवार नियोजन के साधनों का उपयोग करने के लिए लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान रीमा देवी, जाहिदा खातून, किरन देवी, नीलम देवी, मीना, अंजुम, प्रभावती, सुभावती देवी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed