फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Plastic-free model ponds to be built in villages, selection process begins

Sant Kabir Nagar News: गांवों में बनेंगे प्लास्टिकमुक्त मॉडल तालाब, चयन की प्रक्रिया शुरू

Sun, 19 Apr 2026 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Plastic-free model ponds to be built in villages, selection process begins
उसराशहीद में गंदगी से प्लास्टिक कचरा से पटा तालाब
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सेमरियावां। पर्यावरण के अनुकूल गांवों में अब प्लास्टिक मुक्त मॉडल तालाब बनेंगे। इसके लिए प्रत्येक जिले से 100 तालाबों का चयन किया जाएगा। नौ ब्लॉकों में ग्राम पंचायत मॉडल तालाब बनाने के लिए चयनित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
सेमरियावां ब्लाॅक में 113 ग्राम पंचायत में 183 राजस्व गांव शामिल हैं। गांव में तालाब के चारों ओर नो प्लास्टिक जोन और प्लास्टिक रोकने के लिए फिल्टर चैंबर बनाए जाएंगे। इससे तालाबों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के साथ ही भू-जल रिचार्ज एवं हरित ग्राम विकास होगा।
विज्ञापन

साथ ही वर्षा जल संचय में वृद्धि, सिंचाई, पशुपालन एवं पौधरोपण के लिए जल उपयोगी होगा। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना से ग्राम पंचायतों में मॉडल तालाब बनाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रे-वाटर और प्लास्टिक योजना एवं प्लास्टिक मुक्त मॉडल तालाब बनाने का अभियान चलाया जाएगा।
तालाबों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के साथ ही ग्रे-वाटर का उपचार एवं प्रबंधन किया जाएगा। साथ ही जल गुणवत्ता में सुधार और भू-जल रिचार्ज एवं हरित ग्राम विकास होगा। इसके साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर स्वच्छता, जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता भी फैलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed