{"_id":"6a23202f2619531652056eac","slug":"plantation-took-place-in-the-maa-van-shakti-temple-premises-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-151688-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मां वन शक्ती मंदिर परिसर में हुआ पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मां वन शक्ती मंदिर परिसर में हुआ पौधरोपण
Sat, 06 Jun 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विकासखंड बेलहर कला क्षेत्र के ग्राम सभा कुस्महा माफी स्थित मां वन शक्ति मंदिर परिसर में शुक्रवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों, कर्मचारियों ने परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अजय कुमार सिंह ने नियमित देखभाल करने और अपने आसपास हरियाली बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उपस्थित लोगों ने भी पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर रिटायर्ड रेंजर रामचंद्र सिंह, लेखपाल पंकज कुमार, कौशल कुमार यादव समेत अन्य उपस्थित रहे।