{"_id":"6a53e7a12acaf783ba073308","slug":"pistol-and-cartridges-recovered-from-the-youth-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-153680-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: युवक से तमंचा व कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: युवक से तमंचा व कारतूस बरामद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार शनिवार रात उपनिरीक्षक धर्मनाथ यादव क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक असलहा लेकर गोयल चौराहे से डीघा की ओर जा रहा है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम ने श्मशान घाट औद्योगिक क्षेत्र के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम बलवंत चौहान उर्फ गोलू, निवासी बगहिया, थाना कोतवाली खलीलाबाद बताया।
कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर की गई है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव को सौंपी गई है। संवाद