फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Pickup rams into parked container, driver dies

Sant Kabir Nagar News: खड़े कंटेनर में घुसी पिकअप, चालक की मौत

Fri, 05 Sep 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 05 Sep 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Pickup rams into parked container, driver dies
कांटे में दुर्घटना ग्रस्त पिकअप। फोटो स्रोत: ग्रामीण
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के कांटे पुलिस चौकी के पास शुक्रवार की सुबह हाईवे पर खड़े कंटेनर में मुर्गी लदी पिकअप पीछे से घुस गई। हादसे में पिकअप चालक हरेन्दर पासवान (48) ग्राम मऊजे कठघडवा थाना सिकारपुर जिला पश्चिमी चंपारण बिहार की मौत हो गई। जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को जिला अस्पताल भेजवाया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, बस्ती की तरफ से मुर्गी लदी पिकअप गोरखपुर की तरफ आ रही थी। कांटे चौकी से करीब 100 मीटर पहले ही पिकअप अनियंत्रित होकर खड़े कंटेनर में पीछे से जा घुसी। घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

सूचना के बाद पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। पिकअप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कांटे चौकी प्रभारी राम वशिष्ठ पुलिस कर्मियों व स्थानीय लोगों की मदद से हाइड्रा बुलाकर दोनों वाहन को वहां से हटवाकर पिकअप में फंसे चालक आैर खलासी को निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो चालक का सिर धड़ से अलग हो गया था। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल को तत्काल जिला अस्पताल भेजवाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी करके जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया। पिकअप बिहार के चंपारण की निकली।
इसके बाद पुलिस ने गाड़ी मालिक को सूचना दे दी। सूचना पर देर शाम परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। उन्होंने मृतक की पहचान पिकअप चालक हरेन्दर पासवान पुत्र कृपा पासवान ग्राम मऊजे कठघडवा थाना सिकारपुर जिला पश्चिमी चंपारण बिहार के रूप में की।

वहीं गोरखपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचे परिजनों ने घायल की पहचान सुकठ सेक पुत्र नूर हसन सेक (19) ग्राम नरकटियागंज थाना सिकारपुर जनपद पश्चिमी चंपारण बिहार के रूप में की। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि शव की पहचान हो गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed