फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Physics: Focus on strategy and smart work.

भौतिक विज्ञान : रणनीति और स्मार्ट वर्क पर दें ध्यान

Sat, 17 Jan 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 17 Jan 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Physics: Focus on strategy and smart work.
अ​भिषेक कुमार सिंह, प्रवक्ता भौतिक विज्ञान
संतकबीरनगर। परीक्षाओं की तिथि नजदीक आते ही विद्यार्थियों में भौतिक विज्ञान जैसे विषय को लेकर चिंता बढ़ने लगती है। छात्र-छात्राओं के इसी डर को दूर करने और परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए हीरालाल राम निवास इंटर कॉलेज के भौतिक विज्ञान प्रवक्ता अभिषेक कुमार सिंह ने विशेष सुझाव साझा किए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भौतिक विज्ञान में रटने पर नहीं, बल्कि सही रणनीति और स्मार्ट वर्क पर ध्यान देने की जरूरत है। इससे अच्छे अंक हासिल करने में मदद मिलेगी। अभिषेक कुमार सिंह के अनुसार, प्रकाशिकी और स्थिर विद्युत जैसे अध्यायों से सबसे अधिक अंकों के प्रश्न पूछे जाते हैं। इन पर पकड़ मजबूत करना जरूरी है।
विज्ञापन

अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि जो विद्यार्थी समय बचाना चाहते हैं, उनके लिए आधुनिक भौतिकी बेहतर विकल्प है। यह समझने में आसान और स्कोरिंग है। उत्तर पुस्तिका में साफ-सुथरे चित्रों का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि किरण आरेख (जैसे सूक्ष्मदर्शी और दूरदर्शी) और विद्युत परिपथ का निरंतर अभ्यास करें। एक स्पष्ट चित्र परीक्षक पर
विज्ञापन
विज्ञापन

सकारात्मक प्रभाव डालता है और पूरे नंबर दिलाने में मदद करता है। यूपी बोर्ड में दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में गाउस के प्रमेय, हाइगेन्स का सिद्धांत और लेंस मेकर सूत्र जैसे डेरिवेशन अक्सर पूछे जाते हैं। उन्होंने सलाह दी कि विद्यार्थी इन्हें रटने के बजाय इनके पीछे के लॉजिक को समझें और कम से कम तीन-चार बार लिखकर अभ्यास करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed