{"_id":"69e3cf231fe2bd8c2e0e12fb","slug":"petroleum-shortage-intensifies-10-petrol-pumps-shut-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-149303-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत बढ़ी, 10 पेट्रोल पंप बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत बढ़ी, 10 पेट्रोल पंप बंद
विज्ञापन
डीजल पेट्रोल न होने के चलते बंद पड़ा महुली का पेट्रोल पंप
संतकबीरनगर। जिले में पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत शनिवार को भी बरकरार रही। पेट्रोल-डीजल की कमी के चलते कई पेट्रोल पंप बंद रहे। महुली में चार, पौली में तीन और बड़गो, तिघरा व बखिरा में एक-एक पेट्रोल पंप बंद हैं।
रोसयाबाजार संवाद के अनुसार पौली क्षेत्र में तीन पेट्रोल पंप संचालित हैं। श्रीसाईं पेट्रोल पंप दुल्हापार पर तेल न रहने से बंद है। खरचा में एके पेट्रोल पंप और कृषक पेट्रोल पंप पर दोपहर तक तेल मिलता रहा। पेट्रोल पंप मैनेजर ने बताया कि हमारे यहां दोपहर बाद तेल खत्म हो गया। लोगों में तेल न आने की अफवाह फैली है। इस कारण भीड़ ज्यादा हो रही है। गाड़ी आने पर फिर तेल मिलना शुरू हो जाएगा। हरिहरपुर, महुली संवाद के अनुसार क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल की किल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है, जिस पंप पर तेल आने की सूचना लोगों को मिलती है, वहां डीजल-पेट्रोल के लिए लंबी लाइन लग जा रही है।
महुली, कुशहवा, नाथनगर और हरिहरपुर के पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल नहीं है। शनिवार को हरिहरपुर पंप पर तेल पहुंचने की सूचना पर लोग अपने वाहनों में तेल भराने के लिए दौड़ पड़े, जिससे पंप पर लोगों की काफी भीड़ हो गई। लोग डीजल पेट्रोल के लिए लाइन में लगे रहे। इधर सहालग में गाड़ियों में तेल भरवाने के लिए लोग परेशान हैं। शादी विवाह में जिन गाड़ियों की बुकिंग है वे गाड़ी मालिक तेल की किल्लत को लेकर परेशान हैं।
विज्ञापन
अरशद खान, पंकज, शिवम ने बताया कि बुकिंग वाली गाड़ियों में डीजल के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है, जिस पंप पर तेल मिलने की सूचना मिलती है वहां गाड़ी लेकर पहुंचना पड़ रहा है। यही हाल बाइक सवारों की भी है, पंप पर तेल पहुंचने की जानकारी होते ही पेट्रोल के लिए लंबी लाइन लग जा रही है।
-- -- -- -- -
मेंहदावल में पहुंचा तेल, मिली राहत
मेंहदावल। क्षेत्र के पंपों पर शुक्रवार की देर रात पेट्रोल व डीजल पहुंचने से लोगों को राहत मिली। मेंहदावल-घूरापाली मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप पर तेल नहीं था, जिसके कारण पंप बंद था। लोगों को दूर-दराज के पेट्रोल पंप पर डीजल तथा पेट्रोल लेने के लिए जाना पड़ता था। शुक्रवार की रात पंप पर डीजल तथा पेट्रोल की आपूर्ति भारत पेट्रोलियम द्वारा की गई। शनिवार की सुबह जब लोगों को पंप पर तेल आने की जानकारी हुई तो लोग अनुसार तेल लेने पहुंच गए। फिलहाल मेंहदावल क्षेत्र के पंपों पर डीजल तथा पेट्रोल की बिक्री हो रही है उपभोक्ताओं को तेल लेने में असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है।