{"_id":"634c457d120937756107f8fe","slug":"petrol-pump-worker-injured-in-accident-dies-khalilabad-news-gkp454292057","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल पेट्रोल पंप कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल पेट्रोल पंप कर्मी की मौत
विज्ञापन
हादसे में घायल पेट्रोल पंप कर्मी की मौत
पीड़ित पिता ने चार पहिया वाहन चालक पर दर्ज कराया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। तामेश्वरनाथ पेट्रोल पर हुए हादसे में घायल पंप कर्मी की उपचार के दौरान लखनऊ केजीएमयू में मौत हो गई। रविवार को पीड़ित पिता ने चार पहिया वाहन चालक पर केस दर्ज कराया।
धनघटा क्षेत्र के परसा खुर्द गांव निवासी राजनाथ ने बताया कि दो अक्तूबर को तामेश्वरनाथ पेट्रोल पंप पर बेटा सूरज काम काम करने गया था। पेट्रोल पंप पर परिसर के अंदर से पानी पीकर ड्यूटी करने जा रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार चार पहिया वाहन के चालक कौशलेंद्र सिंह उर्फ गोलू सिंह निवासी खरवनिया कला ने जोरदार टक्कर मार दी। बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
बेटे को पंपकर्मियों के साथ गोरखपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां हालत में सुधार नहीं होने पर केजीएमयू लखनऊ ले गए,जहां इलाज के दौरान 12 अक्तूबर को बेटे की मौत हो गई। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि इस मामले में चार पहिया वाहन चालक कौशलेंद्र सिंह उर्फ गोलू सिंह निवासी खरवनिया कला थाना महुली पर केस दर्ज किया गया। विवेचना के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।