{"_id":"69d68db510e42b1f060441dd","slug":"perform-duties-responsibly-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-148815-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जिम्मेदारी के साथ दायित्वों का करें निर्वहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जिम्मेदारी के साथ दायित्वों का करें निर्वहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेमरियावां। संयुक्त विकास आयुक्त बस्ती मंडल निर्मल कुमार द्विवेदी ने बुधवार को सेमरियावां ब्लॉक का निरीक्षण किया। बीडीओ व एपीओ से वीबी जी रामजी, मनरेगा, पीएम आवास, मुख्यमंत्री आवास योजना, निशुल्क बोरिंग योजना, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन व दिव्यांगजन पेंशन योजना, कन्या सुमंगला योजना समेत आदि योजनाओं के विकास कार्यों की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों व अधिकारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदारी से निर्वहन करते का निर्देश दिया। इस दौरान महत्वपूर्ण पत्रावलियों व अभिलेखों को देखा और कमियां दूर करने का निर्देश दिया।
संयुक्त विकास आयुक्त ने स्थापना से जुड़े सेवा पुस्तिका, मनरेगा पत्रावली, एफटीओ पंजिका, ग्रांट रजिस्टर, मस्टर रोल, मानव संपदा आदि की गहनता से जांच की। खंड विकास अधिकारी धर्मेश चंद्र पांडेय से ब्लॉक क्षेत्र में चल रहे अन्य विकास कार्यों की जानकारी ली। संयुक्त विकास आयुक्त ने बताया कि पीएम आवास योजना का अभी कोई लक्ष्य नही मिला है। मुख्यमंत्री आवास योजना का 67 लक्ष्य है। प्रथम किस्त सबकी जारी हो गई है। 49 आवास पूर्ण हैं। शेष निर्माणाधीन है। क्षेत्र पंचायत मद में लगभग 21 करोड़ रुपया मौजूद है।
विज्ञापन
बीडीओ ने बताया कि लगभग दस करोड़ का टेंडर जारी किया गया है। विकास कार्य जारी है। शेष धनराशि का टेंडर जल्द जारी कर विकास कार्य शुरू कराया जाएगा। निःशुल्क बोरिंग योजना में सामान्य जाति के 240 और अनुसूचित जाति के 150 पात्र लाभार्थी है। गोशाला एक जिगिना में है। कन्या सुमंगला योजना में 822 आवेदन पत्र जमा है। दिव्यांग पेंशन लाभार्थी 1178 है। निरीक्षण के दौरान संयुक्त विकास आयुक्त ने अधिकारियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
इस दौरान सौरभ कुमार, बीडीओ धर्मेश चंद्र पांडेय, एपीओ अतुल जायसवाल, लेखाकार राम विलास, किरन पांडेय, मनोज कुमार, एजाज अहमद आदि मौजूद रहे।