{"_id":"677ac0c8808bc949450f804b","slug":"people-unhappy-with-the-compensation-submitted-a-memorandum-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-126603-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मुआवजे से नाखुश लोगों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मुआवजे से नाखुश लोगों ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल तहसील पर रेलवे मुआवजा को लेकर ज्ञापन देने पहुंच ग्रामीण
मेंहदावल। मंझरिया तिवारी के किसानों ने जिलाधिकारी को रेलवे द्वारा अधिग्रहण की गई भूमि के मुआवजे में दोहरी नीति अपनाने का आरोप मढ़ते हुए ज्ञापन सौंपा है।
सभासद संदीप तिवारी के नेतृत्व में किसानों ने जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर से मुलाकात कर कहा कि हमारे गांव की जमीन रेलवे ने अधिग्रहित की है लेकिन मुआवजे की राशि काफी कम है। ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को अधिग्रहित जमीन का मुआवजा चार गुना दिया जा रहा है वहीं हमें शहरी क्षेत्र में मानकर भी मुआवजे की राशि दोगुनी दी जा रही है। यह दोगुनी धनराशि शहरी क्षेत्र के सर्किल रेट से काफी कम है।
किसान प्रमोद तिवारी, गणेश चौबे, प्रदीप कुमार, सूर्यभान, विजय कुमार, अंगद तिवारी, रामानंद तिवारी व अन्य पीड़ित किसानों का कहना है कि हमारी भूमि मेंहदावल क्षेत्र से गुजर रही रेलवे परियोजना के अंतर्गत अधिग्रहित की गई है लेकिन रेलवे मुआवजा देने में दोहरी नीति अपना रहा है।