फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   People riding in a tractor trolley going for idol immersion got electrocuted one youth died four burnt in sant

मातम में बदला मूर्ति विसर्जन का जश्न: हाईटेंशन तार की चपेट में आया ट्रैक्टर ट्रॉली, एक युवक की मौत; चार झुलसे

Tue, 24 Oct 2023 09:45 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 24 Oct 2023 09:45 PM IST
सार

घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। ग्रामीण घायल लोगों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां देखते ही डॉक्टरों ने साहिल को मृत घोषित कर दिया। जबकि झुलसे कमलावती, धर्मेद्र, ऋषि और विक्की का उपचार शुरू किया। 

विज्ञापन
People riding in a tractor trolley going for idol immersion got electrocuted one youth died four burnt in sant
झुलसे लोगों को अस्पताल लेकर जाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के संतकबीरनगर कोतवाली क्षेत्र के बरईपार में स्थापित मूर्ति को ट्रैक्टर ट्रॉली से विसर्जित करने के लिए ले जाने के दौरान गांव के ही यादव टोला में झूलते हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से एक युवक की मौत हो गई, वहीं महिला समेत चार लोग झुलस गए। चारों को लेकर ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंचे, जहां देखते ही डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। शव को पुलिस कब्जे में लेना चाहा तो ग्रामीण हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस किसी तरह शव को पोस्टमार्टम हाउस के अंदर ले गई तो ग्रामीण दरवाजे पर पहुंच कर शव बाहर निकालने की कोशिश करने लगे। सूचना पर कोतवाल समेत काफी संख्या में पहुंची पुलिस कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित किया। 

विज्ञापन

बरईपार के राम सिंह चौधरी ने बताया कि गांव के भग्गन के घर पर देवी प्रतिमा स्थापित की गई थी। मंगलवार की शाम को मूर्ति को विसर्जित करने के लिए ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली से बालूशासन घाट ले जा रहे थे। अभी गांव के ही यादव टोले तक ट्रैक्टर ट्रॉली पहुंची थी। उसी दौरान रास्ते में लटक रहे हाईटेंशन तार से ट्रैक्टर ट्रॉली पर खडे़ गांव के 22 वर्षीय साहिल कुमार पुत्र मटलू स्पर्श कर गए। इसके अलावा गांव की कमलावती देवी पत्नी भग्गन, 12 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र नेबुलाल ,15 वर्षीय विक्की पुत्र रमाकांत,14 वर्षीय ऋषि पुत्र मोहन भी करंट की चपेट में आ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। ग्रामीण घायल लोगों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां देखते ही डॉक्टरों ने साहिल को मृत घोषित कर दिया। जबकि झुलसे कमलावती, धर्मेद्र, ऋषि और विक्की का उपचार शुरू किया। बेटे की मौत से परिजन बिलखने लगे। इधर अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस शव को कब्जे में लेने की कोशिश तो ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। ग्रामीण पोस्टमार्टम न कराने की बात कर रहे थे। पुलिस किसी तरह शव को लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दी तो ग्रामीण वहां पहुंच गए और कमरे में रखे शव को बाहर निकालने के लिए दरवाजे तक पीटने लगे। 

विज्ञापन

सूचना पर कोतवाल, कलक्ट्रेट चौकी इंचार्ज समेत काफी संख्या में पुलिस कर्मी पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रित किया। कोतवाल रविंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत कराया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया गया है। 

करंट से हुई घटना की सूचना पर डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी सत्यजीत गुप्ता मंगलवार देर शाम बरईपार पहुंचे। डीएम ने घटना के बारे में जानकारी जुटाई। डीएम ने बताया कि मूर्ति को विसर्जित करने के लिए परंपरागत रास्ते से न होकर खेत के चकरोड के रास्ते ट्रैक्टर ट्रॉली से ले जाई जा रही थी। ट्रॉली पर तख्त रख गया था और उसी के ऊपर लोग खडे़ थे। मूर्ति की ऊंचाई भी अधिक थी। जिसकी वजह तार से स्पर्श करने से हादसा हो गया। करंट की चपेट में आने से साहिल नाम के युवक की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य झुलस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed