{"_id":"5ab7e5344f1c1b53408b4e92","slug":"people-protest-against-raw-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब के खिलाफ लोग हुए लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची शराब के खिलाफ लोग हुए लामबंद
संतकबीरनगर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
अाक्राेश्ा
- फोटो : संतकबीरनगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंसर। सरयू नदी के बिड़हर घाट पर बनाई व बेची जा रही कच्ची शराब से आजिज आकर लोगों ने रविवार को उमरिया बाजार- बिड़हर घाट मार्ग पर पुल के पास जाम कर दिया। इससे वाहनों की लम्बी कतार लग गई। सूचना पर पहुंचे एसओ धनघटा ने गांव वालों को कच्ची दारु बनने व बेचने से हर हाल में रोक लगाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम हटाया।
बिड़हर घाट पर स्थित महाकाल मंदिर के महंत बाबा भुईलोटन दास के नेतृत्व में मंदिर समिति से जुडे़ लोग और चपरापूर्वी गांव के ग्रामीण रविवार की सुबह करीब नौ बजे सड़क पर बिड़हर घाट पुल के पास बैठ गए। सीताराम, धुरंधर पांडेय, हरिवंश पांडेय, बहाऊ दास आदि का कहना था कि नदी के किनारे भारी पैमाने पर कच्ची शराब बनाई व बेची जा रही है, जबकि बिड़हर घाट पर पुलिस चौकी भी है, लेकिन धंधेबाजों में पुलिस का जरा सा भय नहीं रह गया है। लोगों का कहना था कि शराब पीने वाले अक्सर मंदिर पर विवाद किया करते हैं। इतना ही नहीं रविवार को सरयू जी में स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं के साथ भी शराब पीने वाले अभद्रता करते रहते हैं।
आरोप है कि चौकी पर कार्यरत पुलिस के लोग सब कुछ जानते हैं और उनके सामने शराब बेची भी जाती है, लेकिन वे कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। लोगों का कहना था कि शनिवार की देर शाम एक युवक शराब के नशे में धुत होकर शंकर जी के मंदिर में मूर्ति को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मना करने पर बाबा भुईलोटन दास के साथ दुर्व्यवहार भी किया, जिससे यहां जमकर विवाद हुआ, लेकिन 100 कदम की दूरी पर खड़ा होकर पुलिस तमाशा देखती रही। रास्ता जाम किए जाने की सूचना पर एसओ संतोष कुमार तिवारी पहुंचे और गांव वालों को कच्ची शराब बनाने व बेचने से रोक लगाने का आश्वासन दिए तब जाकर लोग रास्ता खाली किए। बाबा भुईलोटन दास समेत जाम करने वालों का कहना था कि अगर अब यहां कच्ची शराब बना व बेचा गया तो वृहद आंदोलन किया जाएगा।