फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   People offering Namaaz in Motinagar of Khalilabad

Sant Kabir Nagar News: अमन की दुआ में उठे हाथ, गले मिलकर दी मुबारकबाद

Sat, 07 Jun 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 07 Jun 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
People offering Namaaz in Motinagar of Khalilabad
खलीलाबाद के माेतीनगर में नमाज पढ़ते लोग
संतकबीरनगर। जिले भर में शनिवार को मुस्लिम समुदाय ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व अकीदत के साथ मनाया। इस दौरान खलीलाबाद के मोतीनगर स्थित मस्जिद, मोतीनगर ईदगाह में ईद उल अजहा की विशेष नमाज अदा की गई। इसके बाद बधाइयों का दौर शुरू हुआ, लोग एक दूसरे को गले लगकर मुबारकबाद दे रहे थे।
विज्ञापन

खलीलाबाद के मोतीनगर ईदगाह पर नमाज अदा करने के बाद मौके पर मौजूद नगर पालिका चेयरमैन जगत जायसवाल, एडीएम जय प्रकाश, एएसपी सुशील कुमार सिंह से मिलकर एक-दूसरे को बधाई दी। इसी प्रकार बंजरिया और विधियानी ईदगाह पर नमाज पढ़ी गई। जनपद के खलीलाबाद, मेंहदावल और धनघटा तहसील क्षेत्र के ईदगाहों और मस्जिदों में अलग-अलग समय पर नमाज अदा की गई। मगहर कस्बे के शाही मस्जिद, जामिया स्कूल, शीश मस्जिद, शेरपुर, ईदगाह शेरपुर में ईद उल अजहा की नमाज पढ़ी गई। सेमरियावां में नमाज के बाद बकरा की कुर्बानी का सिसलिया शुरू हो गया, जोकि तीन दिन जारी रहेगा। लोगों ने एक दूसरे घर जाकर सेंवई एवं पकवान खाया और मुबारकबाद दी। जामा मस्जिद सेमरियावां, बाघनगर मदरसा, करही ईदगाह दुधारा मदरसा, लोहरौली, उंचहराकला मदरसा, सेहुड़ा ईदगाह, दरियाबाद, उसराशहीद मरकज, महुआरी, सालेहपुर, दानोकुइयां मदरसा, कोहरियावां मदरसा, देवरिया नासिर मदरसा, चिउटना, नव्वागांव, टेमारहमत, अगया, बजहरा, तिनहरीमाफी, रकसाकला ईदगाह समेत आदि गांव की मस्जिद व ईदगाहों में लोगों ने ईद उल अजहा की दो रकात विशेष नमाज अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed