फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   People of the world search for heaven...

Sant Kabir Nagar News: जमाने वाले तो जन्नत तलाश करते हैं...

Sat, 17 Jan 2026 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
People of the world search for heaven...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मगहर। नगर के नेशनल हाईवे पर स्थित शहीद सैय्यद अली गाजी का उर्स-ए-पाक शनिवार को कारी मोहम्मद नसीम बरकाती के नेतृत्व में उनके आस्ताने पर अकीदत के साथ मनाया गया। इस मौके पर कुरान की तिलावत के बीच शहीद की मजार पर गुलपोशी के साथ चादर चढ़ाई गई। कुरआन ख्वानी के साथ ही लंगर व सूफी कव्वाली का खूबसूरती के साथ कार्यक्रम हुआ। उर्स में आसपास के क्षेत्र से तमाम अकीदतमंदों ने शिरकत कर हाजिरी दर्ज कराई। इस दौरान मेले जैसा माहौल रहा।

उर्स का आगाज शनिवार की सुबह तिलावते कुरआन पाक से हुई। इसके बाद नातिया कलाम पेश किए गए। सूफी कव्वाल ने दिलकश आवाज में कव्वाली सुनाई। उनके एक-एक कलाम को मौजूद लोगों ने खूब सराहा। दुर्गजोत से आए कव्वाल सेराज अहमद एंड टीम ने जमाने वाले तो जन्नत तलाश करते है, हुसैन वालों को जन्नत तलाश करती है, कव्वाली सुनाई तो लोग दाद देने को मजबूर हो गए। दमादम मस्त कलंदर को बेहतरीन अंदाज में पेश किया, जिसे सुनकर अकीदतमंद झूम उठे।
विज्ञापन

इस दौरान एक से बढ़कर एक दिलकश कव्वाली सुनाकर कव्वालों ने लोगों की खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर लगाए लंगर में अकीदतमंदों ने तबर्रुख लिया। अंत में मुल्क के साथ पूरी दुनिया में अमन चैन की दुआ मांगी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर ईओ वैभव सिंह, पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी, सभासद अवधेश सिंह, परवेज कौसर, मौलवी इब्राहिम कादरी, मौलाना शादाब, जहीर बरकाती, मुश्ताक अहमद उर्फ मुन्ना खान, हाजी शफीउल्लाह बरकाती, सुहेल अख्तर, अनवार अहमद, अहमद अली,सरोज अहमद, मुजीबुल्लाह, मौलाना जैनुल्लाब्दीन, एहसानुल हक उर्फ मीते आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed