{"_id":"65d2528015266eeeb307d454","slug":"people-of-150-villages-are-troubled-due-to-power-cut-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-110009-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बिजली कटौती से 150 गांव के लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बिजली कटौती से 150 गांव के लोग परेशान
Mon, 19 Feb 2024 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 19 Feb 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
-दस दिन से सुबह छह बजे से गुल हो जा रही बिजली,
सुबह में पानी का संकट खड़ा हो रहा है
- बिजली के आने-जाने का नहीं रह गया है कोई समय
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मगहर कताई मिल फीडर से जुड़े करीब 150 गांवों की आबादी पिछले पिछले 10 दिनों बिजली की अघोषित कटौती से जूझ रही है। इन क्षेत्रों में सुबह छह बजे बिजली गुल हो रही है तो 11 बजे आपूर्ति बहाल हो रही है। इससे सुबह के समय पानी का संकट खड़ा हो जा रहा है। बच्चों को स्कूल भेजने की तैयारी में बिजली कटौती के कारण दिक्कत आ रही है। साथ ही भोजन बनाने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा दिन में कई बार बिजली कट रही है। उपभोक्ताओं ने बिजली आपूर्ति में सुधार किए जाने की मांग की है।
शासन ने ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश हैं। इसके बाद भी ग्रामीण क्षेत्र को 12 घंटे भी बिजली की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। सबसे ज्यादा परेशानी मगहर कताई मिल फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ रही है।
क्षेत्र के गड़सरपार, लक्ष्मीपुर निचौरा, सेमरी, धवरिया, बरईपार पैठान, सहसरावमाफी, केरमुआ, चकदही, धरैची, दुबौली आदि क्षेत्रों में सुबह छह बजे बिजली कट जा रही है और 11 बजे के बाद बहाल हो रही है। यही नहीं कभी कभी तो पूरे दिन बिजली गुल हो जा रही है। इसे लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश है।
विज्ञापन
बिजली कटौती के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह बिजली गुल हो रही है, जिससे पानी का संकट खड़ा हो रहा है। बिजली कटौती बंद होनी चाहिए।
धर्मेंद्र निषाद, उपभोक्ता
बिजली की मनमानी कटौती हो रही है। जिसके कारण सुबह के समय पानी की टंकियां खाली हो जा रही हैं। नहाने से लेकर बच्चों को स्कूल भेजने तक में परेशानी हो रही है।
रविंद्र कुमार, उपभोक्ता
अभी गर्मी का मौसम शुरू नहीं हुआ है, बावजूद इसके बिजली कटौती बढ़ गई है। इससे इनवर्टर तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। बिजली के आने-जाने का काेई समय नहीं रह गया है। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।
शैलेंद्र यादव, उपभोक्ता
सुबह के समय बिजली की जरूरत पड़ती है। कारण यह है कि ऑफिस के लिए तैयार होने के साथ ही बच्चों को तैयार कर स्कूल भेजना रहता है। बिजली न रहने से परेशानी हो रही है।
शिव कुमार, उपभोक्ता
उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से बिजली मिले, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कभी-कभी लोकल फाल्ट के कारण समस्या आ रही है। जल्द ही इसमें सुधार हो जाएगा।
केएन शुक्ला, एसडीओ बिजली