{"_id":"68b1ea9702f2428a3a0a6956","slug":"people-distributed-sweets-when-the-overbridge-was-approved-in-maghar-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-137666-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मगहर में ओवरब्रिज स्वीकृत होने पर लोगों ने बांटी मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मगहर में ओवरब्रिज स्वीकृत होने पर लोगों ने बांटी मिठाई
विज्ञापन
मगहर स्थित नेशनल हाइवे पर ओवर ब्रिज बनने की खबर सुनते ही नगरवासियों ने खुशी के इजहार करते हुये
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। क्षेत्र के लिए राहत की खबर है। लंबे समय से लंबित नेशनल हाईवे-28 पर प्रस्तावित मगहर ओवरब्रिज को स्वीकृति मिल गई है। इसकी जानकारी स्थानीय नागरिकों तक पहुंची तो लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए मिठाई बांटी।
लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की और इस निर्णय के लिए सरकार व प्रशासन का आभार जताया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि ओवरब्रिज बनने से न केवल जाम की समस्या से निजात मिलेगी, बल्कि सड़क हादसों में भी कमी आएगी।
समाजसेवी गौरव निषाद ने नेशनल हाईवे के दुर्गा मंदिर, सेमरा बाईपास आदि जगहों पर ओवरब्रिज की मांग करने के साथ ही अनेक बार पत्राचार किया था। यह ओवरब्रिज मगहर सहित आसपास के क्षेत्रों के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा। वर्षों से लोग जिस समस्या से जूझ रहे थे, अब उससे राहत मिलेगी। स्कूल प्रबंधक इंजीनियर अरुण गुप्ता ने इसे क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह ब्रिज नेशनल हाईवे-28 पर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाएगा और व्यापार व रोजगार के नए अवसर खोलेगा।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी कलामुद्दीन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मगहर का यह ओवरब्रिज आम जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। इसके निर्माण से विकास की रफ्तार और तेज होगी तथा स्थानीय लोगों को बहुत सहूलियत मिलेगी।