{"_id":"681e446eed1989260901f2c3","slug":"people-dancing-in-a-baraat-were-attacked-case-filed-against-12-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-132383-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बरात में नाच रहे लोगों पर हमला, 12 पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बरात में नाच रहे लोगों पर हमला, 12 पर केस दर्ज
Fri, 09 May 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 09 May 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय के इंडस्ट्रियल एस्टेट के बगल में स्थित बेलवनिया गांव में बरात में नाच रहे लोगों पर दर्जनों लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए गए। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी, अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ, कोतवाल रात में ही पहुंचे। इस संबंध में कोतवाली खलीलाबाद 12 लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बेलवनिया गांव के निवासी हरिश्चन्द्र के बेटे की शादी थी। उसकी बरात बेलवनिया गांव से सादिकगंज जा रही थी। बृहस्पतिवार की शाम सात बजे बरात घर से निकल रही थी, इसी दौरान डीजे पर गाने को लेकर गांव के ही लोगों ने हमला बोल दिया। इस दौरान मारपीट भी होने लगी। दूल्हा अपनी गाड़ी लेकर खुद कोतवाली खलीलाबाद पहुंच गया। जब रात 10 बजे अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई का उचित आश्वासन दिया तब वह बरात लेकर ससुराल पहुंचा। इस मामले में ऋषि यादव, पवन यादव, पिलाऊ, निखिल यादव, प्रेमेंद्र यादव, विशाल शर्मा व विपिन शर्मा तथा पांच अन्य लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। संवाद