{"_id":"654e8e2ac481748533076fdf","slug":"people-came-out-in-protest-and-the-road-was-built-overnight-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-5387-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विरोध में उतरे लोग तो रातोंरात बन गई सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विरोध में उतरे लोग तो रातोंरात बन गई सड़क
Sat, 11 Nov 2023 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल आजाद चौक से बरदिहया जाने वाली सड़क अंडर ग्राउंड नाला निर्माण के दौरान करीब छह माह पूर्व तोड़ दी गई थी। इस मार्ग पर गिट्टी और मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया था, जिसके कारण धूल उड़ रही थी और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। इस बीच धनतेरस पर्व के चलते होने वाली समस्या को लेकर व्यापारियों व आम लोगों ने विरोध जताया तो आनन-फानन में रातोंरात सड़क बना दी गई। इससे लोगोें ने राहत की सांस ली।
खलीलाबाद शहर में जल निकासी की समस्या को देखते हुए आजाद चौक से बरदहिया बाजार तक करीब नौ सौ मीटर अंडर ग्राउंड का निर्माण कराया गया। इस दौरान सड़क टूट गई और बरसात के मौसम में इस क्षेत्र के बाशिंदों, व्यापारियों सहित आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वर्तमान में इस मार्ग पर धूल उड़ रही थी, जिसके कारण दुकानदार व यहां के निवासियों को मुश्किल बढ़ गई थी। बृहस्पतिवार की शाम को कार्यदायी संस्था ने मार्ग को बंद कर काम शुरू करने की बात कही तो व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया और कहा कि धनतेरस में मार्ग बंद होने से कारोबार चौपट हो जाएगा। व्यापारियों व आम लोगों के विरोध को देखते हुए रातभर में पूरी सड़क बनी दी गई। इससे लोगों को राहत मिल गई है। विरोध जताने वालों में अमित जैन, विकास गुप्ता, राजकुमार, विशाल श्रीवास्तव, टीएन गुप्ता आदि शामिल रहे।