{"_id":"696aa43e8a721854850e9e25","slug":"people-are-suffering-from-joint-pain-and-cold-induced-diarrhea-during-the-winter-season-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-144515-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ठंडी में जोड़ों में दर्द, कोल्ड डायरिया से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ठंडी में जोड़ों में दर्द, कोल्ड डायरिया से लोग परेशान
Sat, 17 Jan 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में मरीज देखते चिकित्सक-संवाद
संतकबीरनगर। मौसम में बदलाव के साथ ही ठंड बढ़ गई है। इससे लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ गई हैं। जिला अस्पताल और सीएचसी में जोड़ों में दर्द, सूजन सहित अन्य बीमारियों के मरीज आ रहे हैं। साथ ही कोल्ड डायरिया के मरीजों में भी इजाफा हुआ है।
जिले में ठंड लगातार बढ़ रही है, हालांकि धूप निकलने से लोगों को राहत मिली है। लेकिन गलन बरकरार है। इसकी वजह से लोगों को हड्डियों, जोड़ों और पुरानी चोट में दर्द उभरने लगे हैं। मांस पेशियों में जकड़न और गठिया रोग के मामले सामने आ रहे हैं। सूजन से जुड़े मामले भी बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में पहले जहां 100 मरीज आ रहे थे, वहीं अब मरीजों की संख्या बढ़कर 200 हो गई है।
इनमें अधिकतर मरीज दर्द से जुड़ी समस्याएं बता रहे हैं। चिकित्सक सर्दी से बचाव के साथ ही नियमित व्यायाम की सलाह दे रहे हैं। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवम्भू ने बताया कि ठंड के मौसम में अस्थि रोग से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। ऐसे मौसम में मरीजों को सावधानी बरतने की जरूरत है। ठंड से बचाव के साथ योग भी करना चाहिए। दूसरी तरफ कोल्ड डायरिया के मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। बच्चे व बुजुर्ग इसकी चपेट में आ रहे हैं। कोल्ड डायरिया में बार-बार पतला मल, पेट में मरोड़, बुखार, बेचैनी, सामान्य से ज्यादा प्यास लगना, भूख कम लगना, उल्टी व मल के साथ खून आना जैसे लक्षण दिखते हैं। ऐसी स्थिति में बिना देर किए उनका इलाज जरूरी है। उन्होंने बताया कि पानी के कम सेवन के कारण ही ठंड में दस्त की समस्या होती है। इसके लिए जरूरी है कि तरल पदार्थ का सेवन करें। ठंड से बचाव करें और चिकित्सक से दिखाएं।