{"_id":"6499da3d66213ecb43002884","slug":"peace-meeting-khalilabad-news-c-7-1-220361-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी सौहार्द एवं एक दूसरे की भावनाओं के साथ मनाए पर्व : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी सौहार्द एवं एक दूसरे की भावनाओं के साथ मनाए पर्व : डीएम
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को बकरीद पर्व को जिला शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें लोगों से आपसी सौहार्द एवं एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करते हुए पर्व मनाने की अपील की गई।
डीएम संदीप कुमार ने कहा कि बकरीद का पर्व 29 जून को मनाया जाना है। सभी लोग एक दूसरे की भावनाओं का आदर एवं सम्मान करते हुए अपने-अपने हिसाब से त्योहार मनाएं।
उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति आपसी भाई-चारे और सौहार्द के वातावरण में व्यवधान पैदा करने की कोशिश करते हुए पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी सत्यजीत गुप्त ने विशेष तौर पर सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाए जाने वाली अफवाहों पर ध्यान न देने तथा अपने स्तर पर ही इसे रोक देने की बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने सभी से पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग की अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी संभावित घटनाओं आदि बारे में तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करे।
इस अवसर पर सीडीओ संत कुमार, सीएमओ डॉ. अनिरुद्ध कुमार सिंह, एएसपी संतोष कुमार सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी पीके पांडेय, एसडीएम सदर रमेश चंद्र, एसडीएम योगेश्वर सिह, एसडीएम रविंद्र कुमार, सीओ सदर दिपांशी राठौर, सीओ अम्बरीश भदौरिया समेत अन्य मौजूद रहे।