फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Peace march for release of abbot

महंत की रिहाई के लिए शांति मार्च निकाला

Mon, 25 Jan 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर Updated Mon, 25 Jan 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
महंत की रिहाई के समर्थन में चल रहे शांति यज्ञ के सातवें दिन रविवार को यज्ञ पाठ करने के बाद शांति मार्च निकाला गया।
विज्ञापन

 जो कबीर समाधि से निकल कर गांधी आश्रम चौराहा होते हुए शेरपुर, अन्जान शहीद, रानी बाजार, तकिया बाजार होते हुए वापस कबीरचौरा मठ पर पहुंच कर समाप्त हुआ।
  शांति मार्च में शामिल होने आई गोरखपुर की मेयर डॉक्टर सत्या पांडेय ने कहा कि महंत जी को शीघ्र ही न्याय मिलेगा और सुरक्षित वापस होकर अपने सामाजिक एवं आध्यात्मिक क्रिया कलापों में पुन: सक्रियता से कार्य करेंगे। इसी क्रम में गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी अमृतसर एवं संत कबीर गुरुद्वारा कसरवल के मुख्य कारसेवक बाबा अमरीक दास ने कहा कि महंत विचार दास एक सच्चे संत हैं उन्हें न्यायिक व्यवस्था पर विश्वास है और हम सभी पूर्ण रूप से आश्वस्त हैं कि उन्हें जल्द से जल्द न्याय मिलेगा।
विज्ञापन

  चेयरमैन अश्विनी कुमार गुप्त ने कहा कि सच को कभी मिटाया नहीं जा सकता है परेशान भले ही हो। इस तरह से महंत जी को शीघ्र न्याय मिलेगा।
 आमी बचाओ मंच के संयोजक विश्वविजय सिंह ने कहा कि महंत विचार दास आध्यात्मिक संत होने के साथ ही कबीर के विचारों पर चलकर न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग किया है जिसके परिणाम स्वरूप उन्हें शीघ्र ही न्याय मिलेगा। शांति यात्रा में सभासद गौरव गुप्ता, फैज खान फैजी, शाफिकुर्रहमान, वेद प्रकाश चौबे, मुरारी लाल, मुख्तार अहमद, शब्बीर अहमद ठेकेदार, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, शायदा हुसैन, मुतवल्ली खादिम हुसैन, विनय कुमार, राजेंद्र दास, अरविंद दास, अशोक दास घुमक्कड़, राम पियारे दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed