{"_id":"65f1e95013d213f7d0080d49","slug":"patients-increased-in-the-district-hospital-number-reached-1500-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-111257-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जिला अस्पताल में बढ़ गए मरीज, संख्या पहुंची 1500","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जिला अस्पताल में बढ़ गए मरीज, संख्या पहुंची 1500
Wed, 13 Mar 2024 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 13 Mar 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
- उल्टी, दस्त व सर्दी-जुकाम के मरीज पहुंच रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में इस समय उल्टी, दस्त, खांसी, बुखार के मरीज बढ़ गए है। इनकी संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। बुधवार को 1500 मरीजों ने उपचार कराया। चिकित्सक भी बचाव के तरीके बता रहे है।
जिला अस्पताल की ओपीडी में वैसे को प्रतिदिन 1100 से 1200 मरीज इलाज के लिए आते हैं। लेकिन इधर चार दिनों से मरीजों की संख्या बढ़ी है। बुधवार को 1500 लोगों ने इलाज के लिए पर्चा कटवाया। इससे पूर्व सोमवार को 1450 मरीज, शनिवार को 1300 मरीज व शुक्रवार को 1270 मरीज इलाज के लिए आए थे। इसमें सबसे ज्यादा मरीज उल्टी, दस्त, खांसी व बुखार से पीड़ित थे। यह मरीज चिकित्सक को दिखाकर दवा आदि लिए।
अजला अस्पताल के कक्ष संख्या 16 में आई मरीज सुभावती, विंद्रावती, रामअजोर ने बताया कि तीन दिनों से खांसी व जुकाम है। उसे दिखाने आए थे। डॉक्टर ने पांच दिन की दवा दी है और फिर बुलाया है। इसी तरह से डॉ. कुमार सिद्धार्थ के पास मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में अधिकतर मरीज खांसी, जुकाम, बुखार, पेट दर्द और उल्टी के थे। इसके अलावा इस मौसम में त्वचा के राेग के मरीज भी बढ़ रहे हैं। साथ ही सांस संबंधी रोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। जुकाम के साथ लोग सीने में जकड़न की शिकायत कर रहे हैं। वहीं पेट दर्द की शिकायत करने वाले मरीजों में संक्रमण भी सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
बीपी, शुगर और सांस के रोगी रखें ध्यान : डॉ सिद्धार्थ
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि बदलते मौसम में सावधानी अधिक रखनी जरूरी है। खासकर बीपी, शुगर और सांस के रोगियों को सतर्कता बरतनी चाहिए। ठंडे पानी का सेवन करने से बचना होगा। संक्रमण और उल्टी-दस्त के रोगी पानी उबालकर पिएं। दिन में तेज धूप और सुबह-शाम की ठंड के साथ ठंडी हवा चलने से वायरल के मामले बढ़ रहे हैं।