{"_id":"6ab0211ad5ba37ee67028251","slug":"patients-arrived-suffering-from-skin-diseases-diabetes-fever-and-stomach-pain-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-157639-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: त्वचा रोग, शुगर, बुखार और पेट दर्द की तकलीफ लेकर पहुंचे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: त्वचा रोग, शुगर, बुखार और पेट दर्द की तकलीफ लेकर पहुंचे मरीज
विज्ञापन
मगहर नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज देखते चिकित्सक-संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद के 24 स्वास्थ्य उप स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। इसमें सबसे ज्यादा त्वचा रोग, शुगर, बुखार, पेट दर्द, सांस की तकलीफ, खांसी से पीड़ित मरीज इलाज के लिए पहुंचे। मेला में चिकित्सकों ने मरीजाें के स्वास्थ्य की जांच की और परामर्श के साथ ही दवा उपलब्ध कराई। साथ ही फिर दिखाने के लिए बुलाया। इसके साथ ही छह मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
उप स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे स्वास्थ्य मेला में 1171 मरीजों ने इलाज कराया। इसमें सांस की तकलीफ के 107, उदर रोग के 82, शुगर के 110, त्वचा रोग के 212 मरीज शामिल रहे। इनमें से कई को ब्लड जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम पर सुबह नौ बजे से जन आरोग्य मेले में सबसे ज्यादा वायरल बुखार, पेट दर्द, सिरदर्द, खांसी व त्वचा रोग की समस्या को लेकर मरीज आए। लोगों ने चिकित्सकों को दिखाकर दवा ली।
विज्ञापन
शिविर में आईं सुमन सिंह, संतोषी देवी आदि ने बताया कि कई दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। शिविर में दिखाने आए। चिकित्सक ने देखा और दवा दी तथा तीन दिन बाद फिर बुलाया है। तीन बजे तक चले मेले में 29 मरीजों ने इलाज किया गया। डॉ. श्रुति श्रीवास्तव ने बताया कि मरीजों की जांच कर दवा दी गई है। इस मौके पर सुनीता ओझा, फार्मासिस्ट मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे।