फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Patient sent from government hospital to private hospital

Sant Kabir Nagar News: सरकारी अस्पताल से मरीज को भेजा प्राइवेट अस्पताल

Fri, 14 Jul 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 14 Jul 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Patient sent from government hospital to private hospital
जिला अस्पताल से प्राइवेट एंबूलेंस से प्राइवेट टसपताल में बच्चे को ले जाती महिला
- पीएचसी बघौली में हुई डिलीवरी
विज्ञापन

-नवजात को किया जिला अस्पताल रेफर, वहां से प्राइवेट अस्पताल भेजा
सीएमएस बोले- मामला गंभीर, जांच कराएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल के एसएनसीयू के कर्मचारी प्राइवेट अस्पतालों पर मेहरबान हैं। बृहस्पतिवार को पीएचसी से रेफर एक नवजात को प्राइवेट अस्पताल इजाल के लिए भेज दिया। बकायदा प्राइवेट अस्पताल का एंबुलेंस नवजात और उसकी मां को लेकर चला गया। जिसको लेकर अस्पताल में चर्चाएं तेज हो गईं।

बघौली पीएचसी पर बृहस्पतिवार को आटा खुर्द निवासी सदानंद की पत्नी को बेटी हुई। पीएचसी के चिकित्सकों ने नवजात को जिला अस्पताल के एसएनसीयू के लिए रेफर कर दिया। परिजन जब नवजात को लेकर एसएनसीयू पहुंचे तो वहां तैनात स्टाॅफ नर्स व अन्य कर्मियों ने भर्ती करने से आनाकानी कर दिया। इसके साथ ही शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाकर भर्ती करने की सलाह दी। परिजन नहीं माने, बाद में परिजनों ने नवजात की जान बचाने के लिए उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराने पर सहमति दे दी।
विज्ञापन


अस्पताल कर्मियों ने बकायदा प्राइवेट अस्पताल से एंबुलेंस भी मंगा लिया और नवजात और उसकी मां को प्राइवेट अस्पताल भेज दिया। परिजन सदानंद का कहना था कि बच्चे की हालत की वजह से वह लाेग प्राइवेट अस्पताल भर्ती करा रहे हैं। अगर सरकारी अस्पताल में भर्ती करते तो उनका पैसा बचता। इस बारे में जब एसएनसीयू कर्मियों से पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला गंभीर है। एसएनसीयू में ही नवजात को लाया गया था। उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया पर परिजन नहीं ले जा रहे थे। प्राइवेट अस्पताल भेजना गलत है। पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी और जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी।
-डॉ एलसी यादव, प्रभारी सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed