{"_id":"623a0856cb637705cf2cf486","slug":"patient-increase-in-district-hospital-opd-khalilabad-news-gkp430718019","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपीडी में मरीजों की भीड़, लग रही लंबी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपीडी में मरीजों की भीड़, लग रही लंबी लाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओपीडी में मरीजों की भीड़, लग रही लंबी लाइन
- जिला अस्पताल में रोजाना पहुंच रहे हैं 1,700 से 1,800 मरीज
- अस्पताल परिसर मरीजों व तीमारदारों से भरा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में सोमवार से मरीजों की संख्या बढ़ गई। अस्पताल की ओपीडी में जहां सोमवार को 1,700 मरीज आए वहीं, मंगलवार को भी 1,800 मरीजों ने इलाज कराया। इसमें सबसे ज्यादा मरीज वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम और चर्म रोग से संबंधित हैं।
ठंड खत्म हो गया है और गर्मी बढ़ गई है। ऐसे में मौसम के बदलते मिजाज के साथ ही मौसमी बीमारियों ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। पिछले सप्ताह जहां जिला अस्पताल के ओपीडी में 900 से 1,100 के करीब मरीज आते थे। वहीं, सोमवार से मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। सोमवार को 1700 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए आए। मंगलवार को भी 1,800 के करीब मरीज इलाज कराने पहुंचे। इनमें 700 से ऊपर मरीज सर्दी जुकाम व बुखार से पीड़ित हैं। इसके साथ ही चर्म रोग से संबंधित करीब 300 मरीज थे।
मरीज संध्या रानी, दुर्गावती, गणेश, चंदन आदि का कहना था कि उन्हें पेट में दर्द और दस्त की शिकायत है जिसे दिखाने आए हैं। इसके साथ ही बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी राय के कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। जिला अस्पताल के डॉक्टर ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ने का मुख्य कारण मौसम का बदलना बता रहे हैं। तेज धूप व गर्मी से बचाव की बात कह रहे हैं। इसके साथ ही हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सोहन शर्मा के कक्ष के बाहर मरीजों की लाइन लगी रही। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आरपी राय ने बताया कि प्रतिदिन खांसी, सर्दी, जुकाम व फीवर के मरीज आ रहे हैं। इसके साथ ही बच्चे भी पीड़ित हैं। लोग सावधानी बरतें और मौसमी बीमारी से बचाव करें। गर्मी में बचाव जरूरी है।
विज्ञापन
ओपीडी में मरीजो की संख्या बढ़ी है। अस्पताल में आने वाले हर मरीज का इलाज किया जा रहा है और संतुष्ट होकर घर जा रहे हैं। गर्मी तेज पड़ रही है। इस वजह से लोग सतर्क रहे और खानपान पर ध्यान दें।
- डॉ. ओपी चतुर्वेदी, सीएमएस