फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Passengers were troubled after waiting for the bus for hours

Sant Kabir Nagar News: बस का घंटों इंतजार कर परेशान हुए यात्री

Mon, 31 Mar 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 31 Mar 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Passengers were troubled after waiting for the bus for hours
मेंहदावल बाईपास पर रोडवेज बस का इंतजार करते यात्री।
संतकबीरनगर। जिले में विभिन्न स्थानों पर ईद के चलते बस स्टैंड पर यात्री परेशान रहे। स्थिति यह रही कि लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों ने निजी वाहनों से यात्राएं कीं।
विज्ञापन

ईद के चलते विभिन्न रूटों पर सवारी वाहनों की कमी देखने को मिली। अधिकतर वाहन खड़े रहे। इस बीच खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास स्थित बस स्टॉप सेंटर पर भी परिवहन निगम की बसें कम रही। ऐसे में यात्रियों को बसों का घंटों खड़ा रहकर इंतजार करना पड़ा। खुले आसमान तले बस का इंतजार करने वाले यात्री परेशान रहे। खलीलाबाद से मेंहदावल व खलीलाबाद से धनघटा मार्ग पर भी वाहन कम रहे।
विज्ञापन

जिससे लोगों को गंतव्य तक आने-जाने के लिए परेशान होना पड़ा। शहर में भी ऑटो वालों की तादाद अन्य दिनों की अपेक्षा कम रही। ऐसे में शहर में एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई लोग तो शहर में एक चौराहे से दूसरे चौराहे तक पैदल यात्रा की। धनघटा जाने के लिए मेंहदावल बाईपास पर सवारी वाहन का इंतजार करे यात्री सुनील कुमार ने बताया कि काफी देर से वाहन का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन वाहन नहीं मिल पा रहा है। जो वाहन जाने के लिए तैयार हुए वह अधिक किराया की मांग कर रहे थे, अब दूसरे वाहन का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed