फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Passed estimated budget of 55 crore

55 करोड़ का अनुमानित बजट पारित

Sat, 09 Mar 2019 12:17 AM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 09 Mar 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
Passed estimated budget of 55 crore
55 करोड़ का अनुमानित बजट पारित - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। बुधवार को जिला समिति की बैठक में सांसद और विधायक के बीच हुए मारपीट का असर शुक्रवार को पालिका बोर्ड की बैठक में देखने को मिला। पालिका बोर्ड की बैठक करीब तीन बजे शुरू हुई तो पूरा पालिका परिसर पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया। बोर्ड की इस बैठक में वर्ष 2019-20 के लिए 55 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट सर्वसम्मत से पास किया गया। हालांकि गृहकर बढ़ाने और जलकर के बकाए पर ब्याज लगाने के प्रस्ताव को  सदस्यों  ने  नामंजूर  कर दिया।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में आय-व्यय पर चर्चा हुई। इस दौरान शहर के विभिन्न वार्डों के विकास के लिए वर्ष 2019-20 का 55 करोड़ का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मत से पास कर दिया। इस दौरान गृहकर पर 20 प्रतिशत शुल्क बढ़ाए जाने का प्रस्ताव आया। इस पर सदस्यों ने आपत्ति की। इसके बाद इस प्रस्ताव को पास नहीं किया जा सका। जलकर मूल्य के बकाया पर ब्याज लगानेे का प्रस्ताव रखा गया, इस पर भी सदस्यों ने आपत्ति उठा दी। इससे यह प्रस्ताव भी गिर गया। पालिका बोर्ड की बैठक के मद्देनजर परिसर में भारी संख्या पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी। सीओ सिटी रमेश कुमार के नेतृत्व में दो सेक्सन पीएसी, कई एसआई, एलआईयू के साथ ही महिला पुलिस की तैनाती रही। सीओ सिटी ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसबल की तैनाती की गई थी। बैठक में ईओ बीना सिंह, विनोद जायसवाल, ऋषि यादव, सुनील प्रजापति, अरुणेंद्र सिंह, शैलेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, राजेश वर्मा, वीरेंद्र यादव, डब्बू, गोरख यादव, राधेश्याम, उमेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed