{"_id":"692f33d42e5f15663d0d7624","slug":"panchayat-secretaries-also-held-symbolic-satyagraha-on-the-second-day-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-142167-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दूसरे दिन भी पंचायत सचिवों ने किया सांकेतिक सत्याग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दूसरे दिन भी पंचायत सचिवों ने किया सांकेतिक सत्याग्रह
Wed, 03 Dec 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
आनलाइन हाजिरी के विरोध में पौली ब्लाॅक पर धरना देते सचिव-संवाद
रोसयाबाजार। विकास खंड पौली परिसर में दूसरे दिन मंगलवार को भी ग्राम पंचायत सचिवों और ग्राम विकास अधिकारियों ने संगठन के निर्देश पर ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में सांकेतिक सत्याग्रह विरोध प्रदर्शन किया। सचिवों ने काली पट्टी बांधकर परिसर में शांतिपूर्ण नारेबाजी की। सचिवों ने फेशियल रिकॉग्निशन आधारित ऑनलाइन हाजिरी, बिना अतिरिक्त संसाधनों के निजी मोबाइल और इंटरनेट से काम कराने तथा मूल विभागीय कार्यों के अतिरिक्त अन्य विभागों के लक्ष्य थोपे जाने का विरोध किया।
ग्राम सचिवों ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी, आयुष्मान कार्ड, पेंशन सत्यापन, गौशाला प्रबंधन, पराली प्रबंधन और सोलर पैनल जैसे गैर-विभागीय कार्यों के भारी दबाव के कारण वे अपने मूल कार्य नहीं कर पा रहे हैं। उनका कहना था कि इससे वे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित हैं। सचिवों ने चेतावनी दी है कि यदि शासन उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेता है, तो वे आंदोलन को तेज करेंगे। इस मौके पर ग्राम सचिव राजेश कुमार, पिन्टू यादव, सतीश कुमार, राम प्रताप राय, संतोष मिश्र, रमाकांत, अमरीश पटेल, बृजेश यादव आदि मौजूद रहे।