{"_id":"60ef21628ebc3ec234709c49","slug":"paddy-crop-drowned-khalilabad-news-gkp401869149","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइनर में रिसाव होने से धान की फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइनर में रिसाव होने से धान की फसल जलमग्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के जमुनी खुर्द गांव केे आसपास जिगिना माइनर में रैट होल के रिसाव की वजह से सीवान जलमग्न हो गया। इसके कारण धान की लगी फसल भी डूब गई है। स्थिति यह है कि पानी धीरे-धीरे गांव के चारों तरफ फैलता जा रहा है। अगर इसे रोका नहीं गया तो माइनर का पानी लोगों के घरों में भी घुस सकता है। इसको लेकर ग्रामीणों में विभाग के प्रति आक्रोश है।
नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के जमुनी खुर्द गांव के समीप से होकर जिगिना माइनर गुजरा है। धान की रोपाई के लिए माइनर में पानी छोड़ा गया है, लेकिन नहर में जगह-जगह रैट होल होने के कारण जमुनी खुर्द गांव का सीवान लबालब माइनर के पानी से भर गया है। जिसके परिणामस्वरूप सीवान में धान की रोपाई की फसल पूरी तरह डूब गई है। पूर्व प्रधान श्याम सुंदर प्रजापति सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि माइनर के पानी से जमुनी खुर्द गांव निवासी मेवालाल, मायाराम, शिवचरन, राजकिशोर, रामलखन का दो-दो बीघा और पराग का एक बीघा धान की फसल बर्बाद हो गई है। स्थित यह है कि माइनर का पानी धीरे-धीरे गांव की तरफ फैल रहा है। ग्रामीणों ने तत्काल प्रभाव से माइनर की मरम्मत कराने की मांग की है। एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित विभाग को सूचना देकर माइनर के होल केे बंद कराया जाएगा।