{"_id":"6ab020a34cff45ca5a0ddaa8","slug":"pace-of-work-on-the-under-construction-community-health-centre-picks-up-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-157628-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के काम में आई तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के काम में आई तेजी
विज्ञापन
शिवबखरी अस्पताल के निर्माण का निरीक्षण करते विधायक-स्रोत विधायक
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। पौली क्षेत्र के शिवबखरी में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को लेकर रविवार को चहल-पहल बढ़ गई। जहां धनघटा विधायक की पहल पर यहां काम तेजी से कराया जा रहा है वहीं उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
शिवबखरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण 2013 में शुरू हुआ था। यहां के अति पिछड़े क्षेत्र के लोगों में यह उत्सुकता हुई कि उन्हें भी अब नजदीक में ही अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। हालांकि इसके लिए यहां के लोगों को लगभग 13 साल तक इंतजार करना पड़ा।
इसी बीच स्थानीय विधायक गणेश चंद्र चौहान की पहल पर फिर से काम शुरू हुआ और कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इससे लोगों को उम्मीद फिर बढ़ गई है। इस बीच उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के दौरे को लेकर भी तैयारियां होने लगी है।
विज्ञापन
विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, एसडीएम धनघटा वीरेंद्र प्रताप और सीएमओ रामानुज कन्नौजिया मौके पर पहुंचे। यहां पुन: शुरू हुए काम को देखा और काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस दौरान विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश महामंत्री ओम प्रकाश यादव, पप्पू तिवारी, बुद्धिसागर पांडेय, परमजीत चौहान, अरविंद पांडेय, पप्पू तिवारी, कमलेश चौरसिया, दरोगा सिंह, विजय सिंह, अर्जुन नायक, संजय निषाद, सर्वेश पांडेय आदि मौजूद रहे।