{"_id":"5c59cf6dbdec22073e1b54db","slug":"outdoor-bike-promotion-for-old-pension","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन के लिए निकाला बाइक जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन के लिए निकाला बाइक जुलूस
Tue, 05 Feb 2019 11:31 PM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Tue, 05 Feb 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन के लिए निकाला बाइक जुलूस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। पुरानी पेंशन बहाली मंच ने मंगलवार को जूनियर हाईस्कूल से पुरानी पेंशन बहाली के लिए शहर में बाइक जुलूस निकाला। कलेक्ट्रेट समेत अन्य विभागों पर पहुंच कर आंदोलन को सफल बनाने के लिए सहयोग मांगा।
मंच के अध्यक्ष विजय प्रताप पाल और संयोजक अंबिका देवी यादव के नेतृत्व में रैली बैंक चौराहा, गोला बाजार होते हुए सरकारी दफ्तरों तक पहुंच कर कर्मचारियों, अधिकारियों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की। मंच के अध्यक्ष विजय प्रताप पाल ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक है। छह से 12 फरवरी तक जिले के सभी कर्मचारी, शिक्षक तथा अधिकारी तहसील एवं जिला मुख्यालयों पर धरना देंगे। जिला संयोजक अंबिका देवी यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन के लिए हर लड़ाई लड़ी जाएगी। शिक्षक विद्यालय बंद कर आंदोलन में शामिल हों, ताकि सरकार की नींद खुले और पुरानी पेंशन को बहाल करे। कहा, जब तक पुरानी पेंशन बहाली नहीं होगी तब तक आंदोलन चलता रहेगा। इस दौरान शिवानंद मिश्र, सुयेब अहमद, रामसरन यादव, अनिल पांडेय, मेराज अहमद, मीरा भारती, रेनू यादव, दयाशंकर सिंह, शोएब अख्तर आदि मौजूद रहे।