फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Our teacher photo frame will showcase the achievements of teachers.

Sant Kabir Nagar News: शिक्षकों की उपलब्धियां बताएगा, हमारे शिक्षक फोटो फ्रेम

Tue, 12 Mar 2024 11:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 12 Mar 2024 11:08 AM IST
विज्ञापन
Our teacher photo frame will showcase the achievements of teachers.
- शिक्षकों की उपलब्धियां सबके सामने आएंगी, एक फोटो फ्रेम के लिए 150 रुपये निर्धारित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग के सभी स्कूलों में फोटो फ्रेम लगाया जाएगा। इसमें शिक्षकों का पूरा बयोरा दर्ज रहेगा। साथ ही शिक्षकों को मिलने वाले पुरस्कार का भी जिक्र रहेगा। फोटो फ्रेम लगाए जाने से शिक्षकों के प्रति न सिर्फ सम्मान का भाव बढ़ेगा, बल्कि उनकी उपलब्धियां भी सभी के सामने आएंगी। इसके लिए प्रति फोटो फ्रेम के लिए 150 रुपये का बजट जारी किया गया है।
हमारे शिक्षक फोटो फ्रेम में फोटो, शैक्षिक योग्यता, आवंटित कक्षा, मोबाइल नंबर और जीते गए पुरस्कारों का संपूर्ण विवरण होगा। राज्य शिक्षक पुरस्कार व राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं के बारे में अभिभावक व आसपास के लोगाें को जानकारी मिलेगी। परिषदीय और कंपोजिट व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में करीब एक लाख 33 हजार विद्यार्थी नामांकित हैं।
विज्ञापन

इन विद्यालयों में शिक्षक नामक शीर्षक से इनमें कार्यरत शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के अलग-अलग फोटो फ्रेम लगाए जाएंगे। यह फोटो फ्रेम एक फीट चौड़ा व डेढ़ फीट लंबा होगा। इसमें सभी शिक्षकों का उच्च गुणवत्ता युक्त फोटो, शैक्षिक योग्यता, प्रशिक्षण योग्यता, विद्यालय की तैनाती की तारीख, मोबाइल नंबर, आवंटित कक्षा, आवंटित विषय व विशिष्ट उपलब्धियां जिसमें राज्य शिक्षक पुरस्कार या राष्ट्रीय पुरस्कार का वितरण अंकित रहेगा। जिसको लेकर विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी सत्र से यह फोटो फ्रेम विद्यालयों में लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारे शिक्षक फोटो फ्रेम लगाया जाना है। इसके लिए 150 रुपये निर्धारित है, सभी परिषदीय व कस्तूरबा विद्यालय में इसे लगाया जाना है। प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द इस फोटो फ्रेम को लगवा दें।
- अमित कमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed