{"_id":"5929bb4a4f1c1b267b535d96","slug":"order-to-suspend-je","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई को निलंबित करने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई को निलंबित करने का आदेश
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सरकार के ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने कहा कि प्रदेश के भ्रष्ट अधिकारियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि अधिकारी सरकारी सेवा में रहकर जनता की सेवा करें तथा प्रदेश सरकार के प्राथमिकताओं को गंभीरता से लेते हुए अपना कार्य करें। निर्देशों से भटकने वाले तथा भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों की खैर नहीं है।
जनपद भ्रमण के दौरान लोक निर्माण विभाग के डाक बंगला पर पत्रकार वार्ता के दौरान क्षेत्रीय उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने प्रदेश को भ्रष्टाचार का बना दिया था। भ्रष्टाचार में लिप्त दर्जनों अधिकारियों के विरुद्ध प्रदेश सरकार ने कड़ी कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि 14 वर्षों की समस्याओं को 14 दिन के अंदर समाप्त नही किया जा सकता, लेकिन मुख्यमंत्री आदित्यनाथ लगातार भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और सबका साथ सबका विकास के लिए लगातार प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में हुए संबद्धता की व्यवस्था समाप्त होगी। एक अधिकारी के पास एक ही विभाग रहेगा, जिससे वह सरकारी कार्य सही ढंग से संपादित हो सके। उसी दौरान मेंहदावल में आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण में गड़बड़ी का संज्ञान लेते हुए उन्होंने अधीक्षण अभियंता आरईएस, अधिशाषी अभियंता तथा सीडीओ की संयुक्त जांच टीम गठित करने के निर्देश दिए और 15 दिनों में डीएम के माध्यम से रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। रिपोर्ट के आधार पर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जेई मुख्तार को निलंबित किए जाने का आदेश दिया। आगे कहा कि जांच में जो भी अधिकारी दोषी होगे,उन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सहारनपुर की घटना के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती को जिम्मेदार ठहराया। पूर्व सीएम अखिलेश सिंह यादव पर भी तंच कसते हुए कहा कि जो अपने पिता को अपदस्थ करते हुए सत्ता हासिल कर सकता है,वह कुछ भी कर सकता है। इसके पूर्व वह मगहर कबीर चौरा परिसर गए थे,जहां कबीर की समाधि और मजार पर दर्शन किया। कबीर की धरती पर गंगा जमुनी तहजीब का उदाहरण पेश करते हुए यहां प्रदेश के अन्य जिलों के लोगों को आकर दर्शन करने की अपील की। इस दौरान सांसद शरद त्रिपाठी, मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल, जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।