फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   oppose Private schools arbitrary

निजी स्कूलों की मनमानी का विरोध 

Wed, 13 Apr 2016 12:06 AM IST
sant kabir nagar
sant kabir nagar Updated Wed, 13 Apr 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
oppose Private schools arbitrary
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर के ख्नलीलाबाद में ‌निजी विद्यालयों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान ‘आप’ नेताओं ने कहा कि प्रत्येक वर्ष फीस में बढ़ोत्तरी की जा रही है। इसके चलते अभिभावकों का शोषण हो रहा है। विरोध प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्री मांगपत्र तहसीलदार को दिया।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जिला संयोजक सौम्येंद्र प्रताप श्रीवास्तव के नेतृत्व में पूर्वाह्न 11 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे और यहां प्रदर्शन किया। इस दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा का बाजारीकरण हो रहा है। निजी स्कूलों में मनमाने ढंग से हर साल शुल्क बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन


इससे मध्यमवर्गीय व निम्नवर्गीय अभिभावकों शोषण का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीबीएसई एवं एनसीईआरटी के मानकों के अनुसार कोई भी स्कूल किसी भी रूप में कैंपिटेशन या डोनेशन फीस नहीं ले सकता। ऐसा करने वाले स्कूल की मान्यता रद्द करने और वसूली गई रकम का दस गुना जुुर्माने का प्रावधान है। कहा कि निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के निशुल्क शिक्षा के लिए 25 प्रतिशत सीट आरक्षित है, लेकिन प्रदेश में इसका पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के सरकारी स्कूलों में निजी स्कूलों की तरह सुविधाएं एवं शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किए जाए। प्रदर्शन में सुधीर कुमार सिंह, नूर मोहम्मद, शिवशंकर मिश्र, आलोक कुमार बर्नवाल, तीरथ अग्रहरि, अनुराग कुमार जायसवाल, अमरपाल पांडेय, कमर अहमद, सूर्य प्रकाश त्रिपाठी आदि शामिल रहे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed