फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Operators of 66 school vehicles did not get fitness done

Sant Kabir Nagar News: 66 स्कूली वाहन के संचालकों ने नहीं कराया फिटनेस

Sun, 22 Dec 2024 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 22 Dec 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Operators of 66 school vehicles did not get fitness done
- डीआईओएस की चेतावनी के बाद भी नहीं पहुंचे संचालक
विज्ञापन


- केवल चार वाहनों का हुआ फिटनेस, 13 मिले अनफिट

संतकबीरनगर। स्कूल वाहनों के फिटनेस और परमिट को लेकर डीआईओएस की चेतावनी के बाद भी कई स्कूलों के वाहन नहीं पहुंचे। 66 स्कूली वाहन संचालकों ने फिटनेस और परमिट बनवाने में रुचि नहीं दिखाई। 83 स्कूली वाहन के संचालकों को विभाग की तरफ से नोटिस जारी किया गया था, जिनमें से सिर्फ 17 वाहन की एआरटीओ कार्यालय पर पहुंचे। इनमें से चार वाहनों का फिटनेस हुआ। बाकी के 13 वाहन अनफिट पाए गए। उन वाहनों के रसीद कटवाकर दोबारा आने के लिए कहा गया।
अधिकारियों के कड़े रुख के बाद भी जनपद के कई स्कूल संचालक वाहनों के फिटनेस व परमिट कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। पिछले दिनों सड़क सुरक्षा की बैठक में डीएम ने स्कूल वाहनों के फिटनेस को लेकर नाराजगी जताई थी। जिसके बाद एआरटीओ कार्यालय की तरफ से अनफिट वाहनों की सूची तैयार करके जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन

इसके बाद डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 83 वाहनों की सूची जिले के सभी माध्यम के स्कूल प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं अन्य जिम्मेदार को नोटिस जारी किया। डीआईओएस के नोटिस भेजने के बाद एआरटीओ कार्यालय में सिर्फ 17 स्कूल वाहन परमिट एवं फिटनेस के लिए पहुंचे। कार्यालय कर्मियों के जांच में सिर्फ चार वाहनों का फिटनेस हो पाया, जबकि 17 स्कूल वाहन अनफिट पाए गए। विभागीय रसीद कटवाकर जांच के दौरान वाहन में मिली कमी को दूर कराने के बाद फिटनेस कराने के लिए कार्यालय आने के लिए बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


83 स्कूल वाहनों की सूची डीआईओएस कार्यालय में भेजा गया था। एआरटीओ कार्यालय में 17 वाहन आए थे, जिनमें से चार वाहन का ही फिटनेस हो पाया है। 17 वाहनों में जांच के दौरान मिली कमियों को दूर कराकर वापस आने के लिए कहा गया है।
- प्रियंवदा सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed