फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Operator not posted, pregnant woman climbing stairs

Sant Kabir Nagar News: ऑपरेटर की तैनाती नहीं सीढियां चढ़ रही गर्भवती

Mon, 28 Oct 2024 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 28 Oct 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Operator not posted, pregnant woman climbing stairs
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में दो लिफ्ट लगे है, पर इनका संचालन करने के लिए आपरेटर की तैनाती नहीं है। जिसकी वजह से गर्भवती महिलाएं सीढी चढ़ने काे मजबूर है, हालांकि सीएमओ का कहना है कि ऑपरेटर के लिए निदेशालय को पत्र भेजा गया है। वहां से तैनाती होती है तो लिफ्ट का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के पीछे एमसीएच विंग में महिला अस्पताल का संचालन होता है। प्रथम तल और द्वितीय तल पर महिलाओं के आपरेशन व ठहरने की व्यवस्था है। जो महिलाएं आती है वह लोग प्रथम तल और द्वितीय तल पर जाती है। उनकी सुविधा के लिए लिफ्ट लगाई गई है। कुल दो लिफ्ट लगे है, लेकिन किसी भी लिफ्ट का संचालन नहीं हो रहा है।सबसे ज्यादा दिक्कत गर्भवती महिलाओं को हो रही है। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही का हाल यह है कि एमसीएच विंग की स्थापना हुए 10 साल होने को है लेकिन अभी तक लिफ्ट के लिए आपरेटर की व्यवस्था नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

सोमवार को परिजनों के साथ इलाज के लिए पहुंचे सुदेश कुमार, रंजीत ने बताया कि बताया कि सबसे ज्यादा दिक्कत गर्भवती महिलाओं को हो रही है। उन्हे सीढी चढ़ने में दिक्कत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed