फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Operation Conviction: Man sentenced to three years in prison for 33-year-old robbery

ऑपरेशन कन्विक्शन : 33 साल पुराने लूट के मामले में दोषी को तीन वर्ष की सजा

Tue, 02 Jun 2026 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Operation Conviction: Man sentenced to three years in prison for 33-year-old robbery
संतकबीरनगर। जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत 33 वर्ष पुराने लूट के मामले में न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार देते हुए तीन वर्ष के सश्रम कारावास और तीन हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वर्ष 1993 में कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के गोला बाजार निवासी जगदीश प्रसाद ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके घर के सामने से नकदी और चार जोड़ी पायल छीन ली गई। मामले में महेंद्र यादव निवासी भीटीरावत, थाना सहजनवां, जिला गोरखपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

विवेचना के दौरान तत्कालीन विवेचक ने साक्ष्य संकलित कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था। मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस और अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी के आधार पर एएसजे/विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) न्यायालय ने आरोपी महेंद्र यादव को दोषी पाते हुए तीन वर्ष के सश्रम कारावास एवं तीन हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed