{"_id":"6553bc8ec46bb885170d9506","slug":"opd-opened-after-three-days-crowded-with-patients-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-5515-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तीन दिन बाद खुली ओपीडी, मरीजों की लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तीन दिन बाद खुली ओपीडी, मरीजों की लगी भीड़
Tue, 14 Nov 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 14 Nov 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़।
संतकबीरनगर। दीपावली पर्व को देखते हुए तीन दिन तक जिला अस्पताल की ओपीडी बंद रही। हालांकि इमरजेंसी सेवा चालू थी, लेकिन मंगलवार को अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीजों की भीड़ लग गई। इस दौरान सबसे ज्यादा उल्टी, दस्त और बुखार से पीड़ित मरीज अस्पताल में पहुंचे और चिकित्सकों से परामर्श के साथ दवा ली। हालांकि ओपीडी सोमवार को 12 बजे तक चली लेकिन मरीज इक्का दुक्का ही आए।
जिला अस्पताल में वैसे तो प्रतिदिन मरीजों की भीड रहती है। लेकिन इधर दीपावली पर्व को लेकर अस्पताल में तीन दिन तक बंद रहा। शनिवार को 12 बजे तक ओपीडी रही। जबकि रविवार को पूरे दिन बंद रही। सोमवार को 12 बजे तक ओपीडी खुली लेकिन मरीज इक्का-दुक्का ही आए। मंगलवार को मरीजों की भीड़ लग गई। बाल रोग विशेषज्ञ के कमरे में अभिभावक बच्चों को लेकर पहुंचे और चिकित्सकों से इलाज कराया। मंगलवार को करीब 1200 मरीज ओपीडी में पर्ची बनवाए। इसमें करीब 400 बच्चे शामिल रहे। सीएमएस डॉ भवनाथ पांडेय ने बताया कि दीपावली पर अस्पताल बंद हो गया था लेकिन इमरजेंसी चालू थी। मंगलवार को पूर्ण रूप से अस्पताल खुला है तो मरीजों की संख्या बढ़ गई। सबसे ज्यादा मरीज उल्टी, दस्त व बुखार के थे। उनका इलाज किया गया और दवाएं दी गईं।