{"_id":"64763f93ee468301f10dbbb9","slug":"online-cyber-crime-khalilabad-news-c-7-1-187772-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: साइबर फ्राॅड कर निकाले गए 2,60,358 रुपये पुलिस ने वापस कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: साइबर फ्राॅड कर निकाले गए 2,60,358 रुपये पुलिस ने वापस कराए
विज्ञापन
- 17 लोगों के खाते से निकाले थे रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद के साइबर हेल्प डेस्क ने मंगलवार को साइबर फ्रॉड के शिकार 17 पीड़ित व्यक्तियों के 2,60,358 रुपये को वापस कराया।
एसपी सत्यजीत गुप्त ने बताया कि शैलेष कुमार यादव निवासी खलीलाबाद, मोहम्मद अहमद निवासी काजीपुर, अभय प्रताप पटेल निवासी केनौना कुर्थिया, सूरज मौर्य निवासी धमरजा, हकीकुज्जमा निवासी शेरपुर रेहरवा, सत्यप्रकाश राय निवासी बालूशासन, आफताब निवासी मंझरिया, सर्वदानंद त्रिपाठी निवासी शिवशंकरपुर, अदिति राय निवासी विधियानी, अमृता कुमारी राय निवासी रामनगर कालोनी मड़या, बीरबहादुर सिंह निवासी महुली, सत्यप्रताप निवासी सौरहा, संजय यादव निवासी मंझरिया, गिरीशचंद्र यादव निवासी भैंसहिया, मो. इकबाल अंसारी निवासी कुर्ला मुम्बई, शिवा पटेल निवासी देवापार, सतीश विश्वकर्मा निवासी किड़हिरिया थाना कोतवाली खलीलाबाद ने विभिन्न तिथियों में साइबर हेल्प डेस्क पर उपस्थित होकर आनलाइन माध्यम से सूचना दी गई कि अज्ञात साइबर अपराधियों के जरिये फोन काॅल आदि माध्यमों से उनके साथ साइबर फ्राॅड करके बैंक खाते से पैसे ऑनलाइन से रुपये ट्रांसफर कर लिए गए हैं।
साइबर हेल्प डेस्क पर कार्यरत कांस्टेबल ज्ञानप्रकाश सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विभिन्न माध्यमों से साक्ष्य संकलन कर एवं बैंक अधिकारी, पेमेंट गेटवे के नोडल अधिकारी से वार्ता कर पीड़ितों का 2,60,358 रुपये वापस कराए। पीड़ितों ने साइबर सेल की प्रशंसा की।