फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   One who sings the five songs with feeling crosses the ocean of life.

Sant Kabir Nagar News: पंच गीतों को भाव से गाने वाला होता है भवसागर पार

Wed, 15 Oct 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 15 Oct 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
One who sings the five songs with feeling crosses the ocean of life.
सरौली में कथा कह रहे आचार्य बलभद्र जी महाराज । संवाद
संतकबीरनगर। सरौली में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथावाचक आचार्य बलभद्र जी महाराज ने श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महारास में पांच अध्याय हैं। उनमें गाये जाने वाले पंच गीत भागवत के पंच प्राण हैं जो भी ठाकुरजी के इन पांच गीतों को भाव से गाता है वह भव सागर पार हो जाता है। उन्हें वृंदावन की भक्ति सहज प्राप्त हो जाती है।
विज्ञापन

कथा के मुख्य यजमान सुन्द्रावती देवी तथा गयादीन गुप्ता को कथा सुनाते हुए उन्होंने भगवान का मथुरा प्रस्थान, कंस का वध, महर्षि संदीपनी के आश्रम में विद्या ग्रहण करना, कालयवन का वध, उधव गोपी संवाद, ऊधव द्वारा गोपियों को अपना गुरु बनाना, द्वारका की स्थापना एवं रुक्मणी विवाह के प्रसंग का संगीतमय भावपूर्ण पाठ किया गया। कथा के दौरान आचार्य ने कहा कि महारास में भगवान श्रीकृष्ण ने बांसुरी बजाकर गोपियों का आह्वान किया और महारास लीला के द्वारा ही जीवात्मा परमात्मा का ही मिलन हुआ। जीव और ब्रह्म के मिलने को ही महारास कहते है।
विज्ञापन

कथा के दौरान कृष्ण मुरारी लाल गुप्ता, रामदीन गुप्ता, सुरेश गुप्ता, सुनील, अनुप, अरविन्द, आलोक, अभय, प्रिंस तथा शिवम समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed