{"_id":"d67c7865b261c2713c8d4e346872f683","slug":"one-resticated-in-b-ed-examination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड परीक्षा में एक परीक्षार्थी रस्टीकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड परीक्षा में एक परीक्षार्थी रस्टीकेट
अमर उजाला/संतकबीरनगर
Updated Wed, 04 Nov 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचआरपीजी कॉलेज में बीएड की वार्षिक परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। पहले दिन की परीक्षा में एक परीक्षार्थी को नकल के आरोप में रस्टीकेट कर दिया गया। सख्ती के चलते 11 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा में कुल 790 परीक्षार्थी शामिल हुए।
प्राचार्य डॉक्टर अजय कुमार पांडेय ने बताया कि महाविद्यालय को बीएड परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। यहां पर कुल 13 कॉलेजों के छात्र परीक्षा दे रहे हैं। दो बजे से परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन एक महाविद्यालय के एक परीक्षार्थी को आंतरिक सचल दस्ते ने नकल करने के आरोप में पकड़ा है।
सचल दस्ते की रिपोर्ट पर परीक्षार्थी को रस्टीकेट कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि परीक्षा में कुछ 801 परीक्षार्थी को शामिल होना था। सख्ती की वजह से 11 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। परीक्षा में कुल 790 परीक्षार्थी शामिल हुए है। इससे पूर्व कॉलेज गेट के सामने परीक्षार्थियों को सघन तलाशी ली गई।
विज्ञापन
जिसके पास कागज आदि मिले उसे बाहर रखवा दिया गया। सह केंद्र प्रभारी डॉक्टर पूर्णेश नारायण सिंह ने कहा कि परीक्षार्थी अपने साथ मात्र प्रवेश पत्र और पेन लेकर आए। अन्य कोई भी सामग्री अपने साथ लेकर न आए। पकड़े जाने पर परीक्षार्थी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।