फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Transport Department to launch drive against dilapidated e-rickshaws

Sant Kabir Nagar News: जर्जर ई-रिक्शा पर चलेगा परिवहन विभाग का अभियान

Thu, 22 Oct 2026 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Transport Department to launch drive against dilapidated e-rickshaws
शहर में फर्राटा भर रहे ई रिक्शा-संवाद
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर की सड़कों पर पुराने और जर्जर ई-रिक्शा का संचालन लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बन रहे हैं। कई ई-रिक्शा काफी पुराने व जर्जर हो चुके हैं। इसके बावजूद ऐसे वाहन सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। इससे किसी भी समय हादसा होने की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए परिवहन विभाग अब ऐसे ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

शहर में ई-रिक्शा की संख्या बढ़ने के साथ ही यातायात व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ा है। रोजाना बड़ी संख्या में ई-रिक्शा सड़कों पर चलते हैं। इनमें कई ऐसे वाहन भी शामिल हैं, जो काफी पुराने हो चुके हैं। लगातार इस्तेमाल और उचित रखरखाव के अभाव में इनकी हालत जर्जर हो गई है। ऐसे वाहनों का सड़क पर संचालन चालक के साथ ही उसमें बैठने वाले यात्रियों और अन्य राहगीरों के लिए भी जोखिम भरा है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग निष्प्रयोज्य और जर्जर ई-रिक्शा के संचालन पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाएगा। अभियान के दौरान ऐसे वाहनों की स्थिति की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान के तहत खराब हालत वाले ई-रिक्शा की जांच किए जाने से सड़क पर चलने वाले वाहनों की स्थिति का पता चल सकेगा। नियमों के विपरीत संचालित पाए जाने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

जर्जर और पुराने ई-रिक्शा जांच के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। निर्धारित आयु पूरी कर चुके वाहन यदि प्रयोग में पाए जाएंगे, तो संबंधित वाहन स्वामी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

-प्रियंवदा सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed