{"_id":"61a70eb25e26af37a36a6f2d","slug":"on-the-order-of-the-court-a-case-of-forgery-was-registered-on-two-khalilabad-news-gkp418215183","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर दो पर जालसाजी का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के आदेश पर दो पर जालसाजी का केस दर्ज
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को मगहर के काजीपुर मोहल्ले के रहने वाले दो लोगों पर जालसाजी और गबन के आरोप में केस दर्ज किया। आरोप है कि आरोपितों ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर पीड़ित से ठगी कर ली।
गोरखपुर जिले के सहजनवां क्षेत्र के लोनिया निवासी सूर्यमणि साहनी का आरोप है कि काजीपुर मगहर निवासी एनुलहक सिद्दीकी पीडब्लूडी गेस्ट हाउस गोरखपुर में कार्यरत है। आरोप है कि एनुलहक ने उनसे यह कहकर रकम दिलवाई कि मगहर के काजीपुर के रहने वाले दाउद वकील खां रेलवे में नौकरी लगवा देगा।
झांसे में आकर वह 17 मई 2019 को सवा दो लाख रुपये खाते से और 31 मई 2019 को एक लाख नब्बे हजार रुपये जमीन गिरवी रख कर दे दी। आरोप है कि दाउद ने उसका फार्म भी भरवाया और मेडिकल रिपोर्ट भी दी। यहां तक कि नियुक्ति पत्र भी दे दिया। वह नियुक्ति पत्र को लेकर हाजीपुर गए तो पता चला कि वह फर्जी था। रकम वापस मांगने पर आरोपितों ने धमकी दी। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि दोनों आरोपितों पर जालसाजी और गबन के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है।