{"_id":"683de718fb45d2f0d40885ed","slug":"on-the-instructions-of-lokayukta-the-development-work-done-in-kudwa-gram-panchayat-will-be-investigated-again-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-133573-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: लोकायुक्त के निर्देश पर कुड़वा ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों की फिर होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: लोकायुक्त के निर्देश पर कुड़वा ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों की फिर होगी जांच
Mon, 02 Jun 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुड़वा में विगत 23 मई को हुई जांच में शिकायतकर्ता के मौजूद नहीं रहने से मंगलवार को फिर जांच कमेटी जांच करेगी। इसके लिए एसडीएम ने शिकायतकर्ता को जांच के दौरान मौके पर ही समय से मौके पर मौजूद रहने का नोटिस जारी कर दिया है।
नगर पंचायत में केवटलिया अव्वल मोहल्ला के निवासी रामकुमार प्रजापति ने लोकायुक्त के यहां 22 बिंदुओं पर ग्राम पंचायत में हुए कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें मनरेगा, स्कूल के कायाकल्प, गोशाला वो नाली, चकरोड़ निर्माण, पंचायत भवन में चहारदीवारी निर्माण, सार्वजनिक और दिव्यांग शौचालय, पंचायत भवन का टायलीकरण, खेल मैदान के निर्माण समेत कई कामों के नाम पर अवैध रूप से ही कुछ जिम्मेदारों द्वारा भुगतान ले लिए जाने का आरोप लगाया गया था।
इस बारे में 23 मई को जांच कमेटी मौके पर पहुंचीं, पर जांच के समय शिकायतकर्ता की मौजूदगी नहीं थी। एसडीएम संजीव कुमार ने शिकायतकर्ता को भी अवसर प्रदान करते हुए उक्त प्रकरण की संयुक्त रूप से जांच के लिए तीन जून को समय से साक्ष्यों, अभिलेखों के साथ मौके पर उपस्थित होना सुनिश्चित करने को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी को सूचना देते हुए जय सिंह, सहायक अभियोजन अधिकारी, सहायक अभियंता नलकूप पंकज कुमार चौधरी, संबंधित ग्राम पंचायत सचिव को संलग्न शिकायती प्रार्थना पत्र से संबंधित समस्त प्रपत्र तीन प्रतियों में लेकर जांच के समय उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया है।