{"_id":"636803acd50e43006b05d7f5","slug":"on-becoming-a-witness-pradhan-was-beaten-up-after-entering-the-house-khalilabad-news-gkp456421545","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: गवाह बनने पर प्रधान को घर में घुसकर पीटा, पुलिस पर केस न दर्ज करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: गवाह बनने पर प्रधान को घर में घुसकर पीटा, पुलिस पर केस न दर्ज करने का आरोप
Mon, 07 Nov 2022 01:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 01:50 PM IST
सार
प्रधान महेंद्र कुमार का आरोप है कि उनके गांव के रंगीलाल पुत्र हिरई को गांव की कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। इस मामले में रंगीलाल ने एक ही परिवार के चार लोगों पर मारपीट व अनुसूचित जाति उत्पीड़न का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
संतकबीरनगर जिले के धनघटा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बघौडा के प्रधान को गांव के ही कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि प्रधान अनुसूचित जाति उत्पीड़न मुकदमे में गवाह बनने से लोग नाराज थे। प्रधान ने पुलिस पर इस मामले में कार्रवाई न करने का आरोप लगाते एसपी को प्रार्थनापत्र भेज कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
प्रधान महेंद्र कुमार का आरोप है कि उनके गांव के रंगीलाल पुत्र हिरई को गांव की कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। इस मामले में रंगीलाल ने एक ही परिवार के चार लोगों पर मारपीट व अनुसूचित जाति उत्पीड़न का केस दर्ज कराया। मामले का विवेचना करने जब पुलिस मौके पर गई तो उन्होंने अत्याचार का शिकार हुए पीड़ित रंगीलाल के पक्ष में गवाही कर दी।
विज्ञापन
इससे नाराज लोग 28 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे घर पर गोलबंद होकर चढ़ आए। जब उन लोगों को दरवाजे पर चढ़कर विवाद करने से मना किया तो मारपीट पर आमादा हो गए। आरोप है कि विपक्षी प्रधान को मारने पीटने लगे। जिससे बचाव के लिए जब वह घर में गए तो हमलावर घर में घुसकर इस कदर पीटे कि उनके हाथ और पैर में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन
पीड़ित प्रधान ने घटना की जानकारी उसी दिन पुलिस को दी, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस तभी से मुकदमा दर्ज करने के लिए थाने पर दौड़ा रहीं है। कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। थानाध्यक्ष केडी सिंह का कहना है कि इस संबंध में न तो कोई तहरीर मिली है और न ही किसी तरह की जानकारी है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।