{"_id":"6343084ef23113205c00dc2c","slug":"old-man-s-body-found-at-the-door-fear-of-murder-khalilabad-news-gkp4533854109","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरवाजे पर मिला वृद्ध का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरवाजे पर मिला वृद्ध का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

घर पर साथ रहती थी पतोहू, पुत्र बाहर करता है नौकरी
धनघटा (संतकबीरनगर)। रविवार सुबह गायघाट पूर्वी गांव निवासी 62 वर्षीय वृद्ध का शव उसके दरवाजे के सामने पड़ा मिला। घर पर मौजूद मृतक की पतोहू ने ससुर की हत्या की आशंका जताई है।
पारस और उनकी इकलौती पतोहू घर पर रहते थे। पारस का पुत्र राजेंद्र बाहर नौकरी करता है। पतोहू मनीता ने बताया कि ससुर खाना खाने के बाद बरामदे में सो गए थे। सुबह जब वह घर के बाहर निकली तो दरवाजे पर ससुर मरे पड़े थे। उसका कहना है कि ससुर बाहर कैसे गए और उनके सिर पर चोट कैसे आई, इसका पता नहीं चल पा रहा है।
इस संबंध में थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि वृद्ध पारस के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह का पता चलेगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।