{"_id":"67422d0bd15ebe05920c1ad4","slug":"old-man-injured-in-accident-dies-during-treatment-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-124312-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हादसे में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हादसे में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत
Sun, 24 Nov 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 24 Nov 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
बस संचालक और चालक पर हादसा का केस
धनघटा। धनघटा क्षेत्र के बिडहर घाट से अंतिम संस्कार से घर लौट रहा वृद्ध सड़क हादसे में घायल हो गया। इलाज के दौरान के दौरान वृद्ध की शुक्रवार की देर शाम मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को इस मामले में स्कूल बस मालिक और चालक के विरुद्ध हादसा का केस दर्ज किया है।
महुली क्षेत्र के नगुवा गांव निवासी राम प्रकाश का आरोप है कि उनके पिता राम निहोर (62) मुडियारी गांव निवासी विदेशी कन्नौजिया के साथ बाइक पर सवार होकर सरयू नदी के बिडहर घाट पर शव के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। जब दोनों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। शनिचरा बाजार में एक विद्यालय के सामने तेज रफ्तार स्कूली बस बाइक सवार दो लोगों को अपने चपेट में ले लिया। दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। विदेशी का इलाज तो यही चल रहा है लेकिन राम निहोर की हालत गंभीर होने की वजह से डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शुक्रवार की देर शाम राम निहोर की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक इस मामले में स्कूल बस मालिक और उसके चालक के विरुद्ध हादसा का केस दर्ज किया गया है।